फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Health Tips: क्या गर्मियों में भी पी सकते हैं ग्रीन-टी? आपके मन में भी है ये सवाल तो जान लीजिए जवाब

Sat, 02 May 2026 08:10 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी रोजाना ग्रीन टी पीते हैं या इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि गर्मियों में इसे कैसे और कितना पीना चाहिए? क्या गर्मियों में ग्रीन टी पीना फायदेमंद है?
विज्ञापन
1 of 4
ग्रीन-टी - फोटो : Amarujala.com/AI
अप्रैल खत्म होते-होते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 40 से ऊपर जा रहा है, कई हिस्सों में ये 45 को भी पार कर गया है। लगातार बढ़ती गर्मी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर विशेषज्ञ लगातार लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं।

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने और ऊर्जा बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ जाती है। ऐसे में खानपान को लेकर जरा सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि एम्स की वरिष्ठ डायटीशियन इन दिनों खान-पान को लेकर क्या सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं?

गर्मियों में पेय पदार्थों के सेवन को लेकर भी खास ध्यान दिया जाना चाहिए। ज्यादा कोल्ड ड्रिक, कॉफी-चाय पीने को विशेषज्ञ सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या गर्मियों में ग्रीन -टी पीना सुरक्षित है? या फिर ज्यादा गर्मी में इसका असर भी उल्टा पड़ सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
ग्रीन-टी पीने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
ग्रीन-टी सेहत के लिए बहुत लाभकारी

ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को अध्ययनों में सेहत के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है।  
 
  • ग्रीन-टी में मौजूद एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट बर्न में मदद करता है। 
  • इससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। 
  • इसके अलावा नियमित रूप से ग्रीन-टी पीने से दिल की सेहत में भी विशेष लाभ मिलता है। इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी फायदेमंद पाया गया है।

ग्रीन टी वैसे तो बहुत फायदेमंद है, तो क्या गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 4
गर्मियों में ग्रीन-टी के लाभ - फोटो : Freepik.com
गर्मियों में ग्रीन-टी पीनी चाहिए या नहीं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गर्मियों में भी ग्रीन-टी पीना सुरक्षित है, हालांकि इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से पीना जरूरी है।
 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीते हैं और साथ में पर्याप्त पानी लेते हैं, तो यह नुकसान नहीं करती। 
  • लेकिन अगर आप इसे 4-5 कप तक बढ़ा देते हैं, तो शरीर में पानी की कमी, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।
  •  ग्रीन-टी गर्मियों में पी जा सकती है, लेकिन संतुलित मात्रा और पर्याप्त हाइड्रेशन के साथ ये ज्यादा लाभकारी है।

कुछ अध्ययनों की रिपोर्ट से पता चलता है कि ग्रीन-टी शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती है।  ग्रीन-टी बिना फर्मेंट और बिना ऑक्सिडाइज होती है, ऐसे में इनका शरीर पर ठंडक देने वाला असर होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी पीने से शरीर की गर्मी के प्रति प्रतिक्रिया तेज हो जाती है, जिससे शरीर खुद को ज्यादा तेजी से ठंडा कर पाता है।
विज्ञापन

4 of 4
ग्रीन-टी पीते हैं आप? - फोटो : Freepik.com
ग्रीन टी पीने से पहले ये बातें भी जान लीजिए
 
  • डायटीशियन के अनुसार, गर्मियों में प्रतिदिन 1 से 2 कप ग्रीन-टी सुरक्षित मानी जाती है। यह मात्रा शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स देती है।
  • एक कप ग्रीन टी में लगभग 25-45 मिलीग्राम कैफीन होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में लेने पर यह शरीर में पानी की कमी और नींद की समस्या पैदा कर सकती है।
  • इसे खाली पेट या बहुत ज्यादा गर्म तापमान में पीने से बचना चाहिए। भोजन के 30-45 मिनट बाद ये सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अगर आप गर्मियों में ग्रीन-टी पी रहे हैं तो दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेट बना रहे।
  • अगर आपको लो ब्लड प्रेशर, एनीमिया या ज्यादा गर्मी सहन न होने की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें