फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में जोड़ो का दर्द करता है परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Sat, 05 Dec 2020 08:23 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में ठंड बढ़ने की वजह से कई समस्याएं होने लगती हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या भी इन सब समस्याओं में से एक है। सर्दी के मौसम में जोड़ो के दर्द की समस्या बुजुर्गों के लिए तो बहुत ही परेशान कर देती है। जिन लोगों को गठिया की शिकायत है उनके लिए तो सर्दियां और भी परेशानियां लेकर आती हैं। जोड़ो के दर्द से निजात पाने के लिए लोग दवाइयां और न  जाने कितनी ही तरह के महंगे तेल और बाम का उपयोग करते हैं। इस सब चीजों को उपयोग के अलावा अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करके आप जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं। ये चीजें आपके शरीर को अंदर से फायदा पहुंचाकर दर्द को कम करने का काम करती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
केसर और हल्दी का दूध
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाते हैं साथ ही दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे आपकरी हड्डियों को मजबूती मिलती है। कई शोध में ये बाद मानी जा चुकी है कि कि हल्दी गठिया के दर्द में बहुत कारगर रहती है। ठंड के मौसम में एक ग्लास गर्म दूध में हल्दी और केसर डालकर पीना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
लड्डू - फोटो : social media
गोंद और मेवा के लड्डू
गोंद का लड्डू नानी-दादी के जमाने से सर्दियों के दिनों में खाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। गोंद के लड़्डू का सेवन करने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। गोंद के लड्डू में कई तरह की मेवे का उपयोग किया जाता है, इसलिए सर्दियों में ये आपके शरीर को गर्म रखने के साथ कई तरह से फायदेमंद रहता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अमरूद और पनीर का स्वादिष्ट सलाद
अमरूद एक ऐसा फल है जो आसानी से मिल जाता है। ये ज्यादा मंहगा भी नहीं होता है साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। पनीर से शरीर को कैल्शियम मिलता है, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद रहता है। अमरूद को छोटे टुकड़ों को काटे और उसमें कटा हुआ पनीर, गुड़ और थोड़ी सी इमली डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपका स्वादिष्ट सलाद तैयार है। इसके अलावा भी आप इसमें और कई पौष्टिक चीजों को मिलाकर और भी अच्छा बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
broccoli soup
ब्रोकली और बादाम का सूप
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म स्वादिष्ट सूप पीने के अपना ही मजा होता है। सर्दियों के मौसम में आप ब्रोकली का सूप बनाकर पी सकते हैं इसमें बादाम डालने से यह और भी फायदेमंद रहता है। बादाम में कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ठंड के मौसम में ये सूप हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिटॉक्स वाटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
संतरे, अदरक और गाजर का डिटॉक्स 
सर्दियों में अपनी डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक जरूर शामिल करें। संतरे, गाजर और अदरक में  एंटी इंफ्लेमेटरी गुणो के साथ कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपकी हड्डियों के लिए ड्रिंक फायदेमंद रहता है। जिससे आप सर्दियों में जोड़ो के दर्द से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें