फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: इस साल भी प्रदूषण से देश की राजधानी हुई परेशान, मास्क भी नहीं कर पाया काम

Sun, 22 Dec 2019 11:46 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो वायु प्रदूषण की समस्या से पूरा देश परेशान रहा, लेकिन इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। विश्व में लगभग 70 लाख लोग हर साल कैंसर, स्ट्रोक, हृदय और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की चपेट में आकर मर जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदूषित वातावरण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 10 में से नौ लोग हर दिन प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
इस साल देश की राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोग बढ़ते प्रदूषण से काफी परेशान रहे। हवा में मौजूद जहरीली गैस ने ना सिर्फ आंखों में जलन पैदा की बल्कि उन लोगों के लिए भी सेहत की दुश्मन बन गई जो पहले से ही सांस और एलर्जी जैसी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। मेडिकल साइंस में हुई एक रिसर्च के अनुसार, प्रदूषण की वजह से लोगों के फर्टिलिटी पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों ने बाजारों में मिल रहे मास्क का सहारा लिया, लेकिन यह भी पूरी तरक सुरक्षित नहीं रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
मास्क - फोटो : अमर उजाला
90 से 3500 रुपये तक के मास्क
बढ़ते प्रदूषण के बीच बाजारों में कई तरह के मास्क बेचे जा रहे हैं, जिनकी कीमत 90 रुपये से शुरु होकर 3500 रुपये तक बताई जा रही है। बॉलीवुड मूवी पिंक में अमिताभ बच्चन भी खुद को प्रदूषित हवा से बचाने के लिए कुछ इसी तरह के मास्क का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं। मास्क के प्रचार-प्रसार के बावजूद एक सवाल हर किसी के मन में आता है कि क्या वाकई ये मास्क असरदार होते भी हैं या ये सिर्फ लोगों को मानसिक रूप से तैयार करते हैं कि वो इस जहरीली हवा से बाकी लोगों की तुलना में सुरक्षित हैं। 

4 of 5
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
विशेषज्ञों के अनुसार मास्क या एयर फिल्टर का बहुत बड़ा बाजार खड़ा हो चुका है। लंबे वक्त में ये तरीका असरदार नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि घरों के भीतर भी प्रदूषण होता है। फिर आप चाहे एयर फिल्टर लगवा लीजिए या मास्क पहन लीजिए,  प्रदूषण से नहीं बच सकते। इनसे आप थोड़ा बहुत बच सकते हैं, लेकिन पूरी तरह नहीं। कहा जाता है कि कितनी ही औरतें चूल्हे से निकले प्रदूषण की वजह से बीमार पड़ती हैं। किचन में अगर बच्चे बैठते हैं तो भी प्रदूषण का असर उन पर पड़ता है। तो फिर प्रदूषण से कैसे बचा जाए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायू - फोटो : pixabay
डॉक्टर मोहसिन वली भारत के कई पूर्व राष्ट्रपतियों के भी डॉक्टर रह चुके हैं। फिलहाल वो गंगाराम अस्पताल में काम कर रहे हैं। डॉक्टर वली की मानें तो अभी N5 मास्क बाजार में काफी बिक रहा है। ये आमतौर पर बाजार में 200 से 800 रुपए में मिल रहा है, पर ये बहुत ज्यादा असरदार नहीं है। वो लोग जो मास्क नहीं खरीद सकते या एयर फिल्टर नहीं लगा सकते वो रुमाल या कपड़ा बांधकर कुछ हद तक ही बच सकते हैं। 

हालांकि वायु प्रदूषण का सबसे असरदार उपाय पेड़ लगाना है। पेड़-पौधे वातावरण से कॉर्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह हमारे लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें