sleep
- फोटो : pixa
रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें
विशेषज्ञ बताते हैं कि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी ही चाहिए, रोजाना करीब 8 घंटे। नींद की कमी का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती हैं उन्हें डिप्रेशन, याद्दाश्त की कमी, चिड़चिड़ापन और काम पर ध्यान न दे पाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि पूरी नींद न लेने वाले लोगों की सीखने और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता भी प्रभावित होती है।