भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सरकार ने कहा है कि देश के पांच राज्यों (महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु) में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कुल नए मामलों में से 79 फीसदी इन्हीं राज्यों में हैं। मंत्रालय के मुताबिक, हालांकि अब तक एक करोड़ दस लाख से अधिक मरीज संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। इस बीच देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। अब तक तीन करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...