कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के अधिकारियों के मुताबिक देश में छह वैक्सीन कतार में हैं, जिनमें से तीन वैक्सीन एडवांस स्टेज में चल रहे हैं। तीनों में से सीरम इंडिया द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और जायडस कैडिला की जायकोव डी से भी आगे चल रही है। बुधवार को पुणे में वॉलेंटियर्स को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी गई थी। यह डोज पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लगाई गई, जिसपर गुरुवार को चिकित्सकों ने अपडेट जानकारी साझा की है। बुधवार को दो लोगों को, जबकि गुरुवार को तीन अन्य लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।