फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gond Katira Health Benefits: गर्मियों में अवश्य करें गोंद कतीरा का सेवन, यहां जानें इसके क्या हैं फायदे

Tue, 17 Mar 2026 12:52 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Benefits Of Gond Katira: अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपके शरीर में गर्मी से कोई दिक्कत न हो तो गोंद कतीरा का सेवन शुरू कर दें। यहां हम आपको बताएंगे इसके सेवन से आपको क्या लाभ मिलेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : अमर उजाला
Health Benefits Of Gond Katira:  मार्च का महीना चल रहा है लेकिन अभी से बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक की समस्या भी बेहद आम हो जाती है। इस दौरान अक्सर लोग अत्यधिक पसीना, थकान, चक्कर या पेट की समस्या जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देने वाले प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं।

 गोंद कतीरा एक ऐसा ही आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तत्व है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। इसके सेवन से आपके शरीर को क्या लाभ मिलता है, यहां हम इसी बारे में जानकारी देंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : Adobe Stock
शरीर को देता है ठंडक
 
  • गर्मियों में जब हीट स्ट्रेस और अत्यधिक पसीना होना आम बात है। 
  • ऐसे समय में ये शरीर को प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है।
  •  इसके नियमित सेवन से शरीर की गर्मी कम होती है।
  • इससे थकान, चक्कर या चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
 
  • गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभकारी है। 
  • ये पेट की गर्मी और एसिडिटी को कम करता है। 
  • जब पाचन तंत्र मजबूत होता है तो भोजन आसानी से पचता है और पेट में गैस नहीं होती।

 

4 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : Adobe stock
पानी की कमी पूरा करता है
 
  • गर्मियों में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिसको गोंद कतीरा दूर करता है।
  • गोंद कतीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करके ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : Freepik
थकान दूर करता है
 
  • थकान कम करने में ये बेहद प्रभावी है।
  • ये लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक ताजगी बनाए रखने के लिए फायदेमंद रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोंद कतीरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
वजन रखता है नियंत्रण में
 
  • गोंद कतीरा मोटापा और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। 
  • ये मेटाबॉलिज़्म को संतुलित रखता है।
  • गोंद कतीरा शरीर की जरूरत के अनुसार ऊर्जा देता है। 


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें