फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Eating Tips: कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? जान किस टाइम किस चीज का सेवन है गलत

Tue, 17 Mar 2026 12:01 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Time To Eat: अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो गलत समय पर गलत चीज खाना बंद करें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय पर क्या नहीं खाना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : अमर उजाला
Best Time To Eat:  सही समय पर सही चीज खाना हम सभी के लिए बेहद आवश्यक है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार जब लोग सही चीज़ें भी गलत समय पर खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ना, पेट संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हर भोजन का सही समय और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। 

अगर आप अपने खान-पान का समय और क्रम सही रखें, तो आप न सिर्फ वजन नियंत्रित रख सकते हैं बल्कि पाचन, एनर्जी और नींद जैसी कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। इस लेख में हम उन 8 प्रमुख चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सही समय पर खाएं और सही समय पर न खाएं।अक्सर लोग गलत समय पर ही खाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Adobe stock
चावल 
 
  • चावल जल्दी पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है, जिसकी वजह से इसे रात में खाने से वजन बढ़ता है।
  • दरअसल, रात में शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता कम होने के कारण यह आसानी से फैट में बदल सकता है। 
  • इसलिए चावल को दोपहर के खाने में शामिल करना बेहतर होता है।
  • दिन में चावल खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Adobe Stock
लाल मांस  
 
  • रेड मीट पचने में भारी होता है, इसलिए रात को इसे खाने से पेट पर बोझ पड़ता है।
  • इसे रात में खाने से आपको नींद में परेशानी हो सकती है।
  •  दोपहर के खाने में रेड मीट को शामिल करना सही रहता है।
  • ऐसा करने से शरीर को प्रोटीन मिल सकेगा और पाचन भी आसान होगा।

 

4 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : AI
चॉकलेट
 
  • चॉकलेट में शुगर और फैट अधिक होता है।
  • देर रात इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। 
  • इसके अलावा यह नींद में खलल डाल सकता है। 
  • इसलिए इसे रात में खाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Freepik.com
केला
 
  • केला एसिडिक होता है, इसलिए खाली पेट खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 
  • केले को नाश्ते में या भोजन के बाद खाने से ये नुकसान नहीं करता।
  • केले को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टमाटर
 
  • टमाटर में एसिड होता है, जो सोने से पहले खाने पर एसिड की दिक्कत बढ़ा सकता है।
  • इसका रात में सेवन करने से पेट में जलन की समस्या पैदा होती है। 
  • इसलिए टमाटर को दिन के समय या भोजन में शामिल करना बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : freepik
तरबूज
 
  • तरबूज़ में पानी और शुगर अधिक होती है। 
  • रात को तरबूज़ खाने से पाचन में परेशानी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 
  • इसे दिन में खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन सही रहता है।

 

8 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Adobe stock
दूध
 
  • दूध सुबह पीना भारी पड़ सकता है क्योंकि सुबह का पेट हल्का होता है। 
  • दूध को रात में सोने से पहले पीना सबसे अच्छा रहता है।
  • ये नींद को भी आरामदायक बनाता है और शरीर को कैल्शियम प्रदान करता है।

 
विज्ञापन

9 of 9
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Freepik.com
संतरा
 
  • संतरे एसिडिक होते हैं, इसलिए खाली पेट खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। 
  • संतरे को भोजन के बाद खाने से यह नुकसान नहीं करता और विटामिन C की पूर्ति करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें