फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Empty Stomach is Dangerous in Summer: हीट स्ट्रोक से लेकर चक्कर तक, खाली पेट बाहर निकलने के नुकसान जान लीजिए

Wed, 24 Jun 2026 04:15 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Empty Stomach is Dangerous in Summer: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो गर्मी के मौसम में भी अक्सर खाली पेट ही बाहर निकल जाते हैं, तो ये लेख आपके काम का है। इसे पढ़ने के बाद आप ऐसी गलती नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
खाली पेट बाहर निकलने के नुकसान जान लीजिए - फोटो : AI
Why Empty Stomach is Dangerous in Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ऊर्जा और पानी की जरूरत होती है। पर फिर भी कई लोग जल्दबाजी, वजन घटाने की चाहत या व्यस्त दिनचर्या के कारण बिना कुछ खाए-पिए ही घर से निकल जाते हैं। जो कि काफी गलत माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट तेज धूप और बढ़ते तापमान के संपर्क में आने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। यहां इस लेख में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। हम आपको ये भी बताएंगे कि आप सुबह-सवेरे क्या खाकर जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
खाली पेट बाहर निकलने के नुकसान जान लीजिए - फोटो : Freepik.com
हो सकती हैं ये परेशानियां!

1. ब्लड शुगर अचानक कम हो सकती है
 
  • जब आप लंबे समय तक बिना कुछ खाए रहते हैं, तो शरीर में ग्लूकोज का स्तर गिरने लगता है। 
  • गर्मी में शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए खाली पेट रहने पर लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
  •  इससे कमजोरी, पसीना आना और बेचैनी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com
 2. चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है
 
  • खाली पेट और तेज धूप का मेल शरीर पर नकारात्मक असर डालता है।
  •  पर्याप्त पोषण न मिलने के कारण शरीर को ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना और अचानक कमजोरी महसूस होना आम बात है।

 

4 of 7
खाली पेट बाहर निकलने के नुकसान जान लीजिए - फोटो : Freepik.com
 3. डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है
 
  • गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलते हैं। 
  • यदि आप बिना खाए-पिए बाहर निकलते हैं, तो शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है। 
  • डिहाइड्रेशन के कारण मुंह सूखना, अत्यधिक प्यास लगना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
हीट स्ट्रोक - फोटो : Adobe Stock Photos
4. हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है
 
  • खाली पेट रहने से शरीर की गर्मी को नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। 
  • ऐसे में तेज धूप और अधिक तापमान के संपर्क में आने पर हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 
  • यह स्थिति गंभीर हो सकती है और तत्काल चिकित्सा की जरूरत पड़ सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
खाली पेट बाहर निकलने के नुकसान जान लीजिए - फोटो : Freepik
 5. सिरदर्द और थकान की समस्या
 
  • लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती, जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। 
  • इससे सिरदर्द, सुस्ती, थकान और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 
  • गर्मी में यह परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर से निकलने से पहले क्या खाएं? - फोटो : AI
घर से निकलने से पहले क्या खाएं?
  •  केला
  •  दही
  •  ओट्स
  •  मौसमी फल
  •  नारियल पानी
  • भीगे हुए बादाम
  •  छाछ

-----------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें