बच्चों में कॉलरा के खतरे
- फोटो : Amarujala.com/AI
क्या कहती है ये रिपोर्ट?
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में दुनियाभर में कॉलरा से होने वाली मौतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कुल 7,870 लोगों की बीमारी से जान गई साल जो 1999 के बाद किसी एक साल में दर्ज सबसे ज्यादा मौत के मामले हैं। 2025 में कॉलरा के 4.51 लाख नए मामले रिपोर्ट हुए, जो 2024 के मुकाबले करीब 20% कम हैं।
- 2025 में बस सात देशों अंगोला, बांग्लादेश, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, सूडान और यमन से ही दुनिया के करीब 90% रिपोर्ट किए गए। इन देशों में साफ पानी और स्वच्छता की कमी कॉलरा फैलने की बड़ी वजह है।
- इसके अलावा इन सभी देशों में 2025 के दौरान संघर्ष या प्राकृतिक आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।
- ऐसे हालात में लोगों को साफ पानी, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाएं मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे बीमारी तेजी से फैल सकती है।
गौरतलब है कि कॉलरा तेजी से फैलने वाला गंभीर आंतों का संक्रमण है। यह विब्रियो कॉलेरी नाम के बैक्टीरिया से होता है। आमतौर बैक्टीरिया से दूषित पानी या खाना खाने से संक्रमण का खतरा होता है।