हालांकि चाय चाहे अदरक की हो या फिर इलाइची वाली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है। लेकिन अगर आप अदरक की चाय के शौकीन हैं तो इसके फायदे ही नहीं आपको नुकसान भी जानने चाहिए। किसी भी व्यक्ति के लिए दिनभर में पांच ग्राम अदरक का सेवन काफी होता है। इससे ज्यादा अदरक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आप अदरक की चाय पी रहे हैं तो एक कप चाय में 1/4 चम्मच का हिस्सा अदरक काफी होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्भवती महिला को एक दिन में 2.5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।