कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कई लोग गिलोय का सेवन कर रहे हैं। प्राचीन काल से ही गिलोय का इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है। गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। सीमित मात्रा में गिलोय का इस्तेमाल तो काफी फायदेमंद होता है, परंतु जरूरत से अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। गिलोय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गिलोय का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। गिलोय का अधिक सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए गिलोय का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में...