फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies: कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का आसान घरेलू इलाज है 'घी', जानिए इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

Thu, 10 Feb 2022 04:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बहुत फायदेमंद है घी का सेवन - फोटो : Pixabay
वर्षों से घी, हमारे किचन का अभिन्न हिस्सा रही है। व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता रहा है। घी को तमाम पोषक तत्वों और विटामिन्स का स्रोत माना जाता है जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में भी घी का स्थान काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में आपने भी घी के लाभ के बारे में सुना होगा। 

घी के सेवन से कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं, जो इसे आयुर्वेद के सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि घी विटामिन ए, विटामिन-ई और विटामिन-के से भी भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट की मात्रा भी पाई जाती है जो इसे सेहत के लिहाज से काफी खास बनाती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन  स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में घी का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 5
घी से ठीक रहता है पाचन - फोटो : Pixabay
पाचन की समस्या होती है ठीक
जिन लोगों को अक्सर पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं, उनके लिए घी का सेवन सबसे बेहतर घरेलू इलाज हो सकता है। घी ब्यूटिरिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो आंतों की दीवारों को मजबूत बनाने में मदद करता है। घी में मौजूद एसिड, मेटाबॉलिज्म और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दैनिक आहार में घी को शामिल करने से शरीर में सूजन को कम करने और पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को गर्म दूध में एक चम्मच घी और एक चुटकी हल्दी मिलाकर सोने से पहले सेवन करने से लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन कम करने में है सहायक
घी को आमतौर पर वजन बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए यह रामबाण हो सकता है। घी में मिल्क प्रोटीन की मात्रा होती है, जिसमें अमीनो एसिड, ओमेगा-3 और ओमेगा फैटी एसिड होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में सहायक हैं। मेटाबॉलिज्म के ठीक होने से प्रभावी ढंग से वजन को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। घी का सही मात्रा में सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
घी से सर्दी जुकाम में मिलती है राहत - फोटो : Istock
खांसी-जुकाम में फायदेमंद
अगर आप भी अक्सर खांसी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं तो घी का सेवन करना आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। हल्के गुनगुने घी की  कुछ बूंदें नाक में डालने से सर्दी, खांसी और बंद नाक की समस्या में लाभ मिल सकता है। यह सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों के लिए घी है फायदेमंद - फोटो : Istock
बालों को रखता है स्वस्थ
अगर आपके बाल भी रूखे और अस्वस्थ बने रहते हैं तो घी इसमें आपकी मदद कर सकती है। दो बड़े चम्मच घी में एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और कोल्ड प्रेस्ड नारियल का तेल मिलाकर इसे गर्म करें और बालों में लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे धो लें। घी में मौजूद मिल्क प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करने और खोई हुई चमक को वापस लाने में सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें