Benefits of Outdoor Games for Kids: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने मोबाइल गेम की लत के चलते उठाए गए आत्मघाती कदम ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना ने डिजिटल दुनिया के उस डार्क साइड को उजागर किया है, जहां बच्चे बंद कमरों में मोबाइल स्क्रीन पर अधिक समय बिता रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान 'आउटडोर गेम्स' है।
जब बच्चा घर से बाहर निकलकर मैदान में खेलता है, तो उसका न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। खेल के दौरान शरीर में 'एंडोर्फिन' और 'सेरोटोनिन' जैसे हैप्पी हार्मोन्स का स्राव होता है, जो तनाव और अकेलेपन को कम करते हैं।साथ ही जब लोगों से मिलता-जुलता है तो मन में बैठी कुंठाएं भी दूर होती हैं।
आउटडोर गेम्स बच्चों को टीम वर्क, हार स्वीकार करना और वास्तविक सामाजिक संवाद सिखाते हैं, जो किसी भी मोबाइल गेम के 'वर्चुअल रिवॉर्ड्स' से कहीं अधिक मूल्यवान हैं। आज के दौर में बच्चों को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर मैदान की मिट्टी से जोड़ना उनकी मानसिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।