Medically Reviewed by-
आचार्य मनीष
(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
दिल्ली
Garmi Ke Upaay: गर्मियों के मौसम में चलने वाली गर्म हवा या लू शरीर को बाहरी और अंदरूनी तौर पर परेशान कर देती है। लू लगने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में गर्म हवा, सूखापन शारीरिक समस्याओं की वजह बनता है। जिससे वात दोष बढ़ना शुरू हो जाता है और इससे त्वचा पर चकत्ते पड़ने लगते हैं, त्वचा में रूखापन आने लगता है, स्किन की चमक चली जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। लोगों को गर्मी के दिनों में एसिडिटी, जी मिचलाना, अपच जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपायों से गर्मी में लू से होने वाली समस्याओं से राहत पाई जा सकती हैं और शरीर को ठंडा रख सकते हैं। यहां गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकने और ठंडा बनाये रखने के कुछ आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स बताएं जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में होने वाली बीमारी से राहत पा सकते हैं।