कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
गर्मी से खत्म होगा कोरोना वायरस
कई जगह ये दावे भी किए जा रहे हैं कि गर्मी की मदद से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। कई दावों में पानी को गर्म करके पीने की सलाह दी जा रही है। यहां तक कि नहाने के लिए गर्म पानी के इस्तेमाल की बात कही जा रही है।
ऐसी ही एक पोस्ट, जिसे कई देशों में हजारों लोगों ने शेयर किया है, में दावा किया जा रहा है कि गर्म पानी पीने और सूरज की रोशनी में रहने से इस वायरस को मारा जा सकता है। इस दावे में आइसक्रीम को ना खाने की सलाह भी दी जा रही है। इतना ही नहीं इस मैसेज के साथ फर्जी तरीके से यह भी बताया जा रहा है कि ये तमाम बातें यूनिसेफ ने कही हैं। यूनिसेफ के लिए काम करने वालीं चार्लेट गोर्निज्क कहती हैं, ''हाल ही में एक मैसेज यूनिसेफ के नाम से ऑनलाइन फैलाया जा रहा है कि आइसक्रीम और ठंडी चीजों से दूर रहने से इस वायरस से बचा जा सकता है, यह पूरी तरह से झूठा मैसेज है।''
हम जानते हैं कि फ्लू वायरस गर्मियों के दौरान शरीर के बाहर नहीं रह पाते लेकिन हमें इस बारे में नहीं पता कि कोरोना वायरस पर गर्मी का क्या असर पड़ता है। प्रोफेसर ब्लूमफील्ड के अनुसार यह सोचकर कि गर्मी में यह वायरस खत्म हो जाएगा, अगर हम सूरज की रोशनी में अपने शरीर को बहुत देर तक रखेंगे तो इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। एक बार अगर यह वायरस शरीर में घुस गया तो इसे मारने का तरीक़ा अभी तक नहीं इजाद हुआ है। हमारे शरीर को इससे लड़ना होगा।
हालांकि अगर हम अपनी बेडशीट को धोकर रखेंगे तो इस वायरस को वहां से ज़रूर हटा सकते हैं। लेकिन शरीर में घुस चुके वायरस को शरीर धोकर नहीं निकाला जा सकता।