फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली फैट घटाना है तो अपनी प्लेट में बढ़ा दें ये फूड्स

Mon, 08 Aug 2016 05:07 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
मोटापा आपकी पूरी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। इतना ही नहीं ये बहुत सी जगहों पर आपको अनकंफर्टेबल भी फील कराता होगा। डिजायनर कपड़े पहनने से पहले भी आपको अपने बाहर निकले पेट के बारे में सोचना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कुछ ऐसे नुस्‍खों की जो आपको तुरंत इससे निजात दिला सकें। आज हम आपको बताते हैं कुछ आसान फूड्स के बारे में जो बेली फैट कम कर आपको देंगे पर्फेक्ट पर्सनालिटी।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
फैट कम करने के लिए आपको ज्यादा खाना नजरअंदाज करना चाहिए। सेब में बहुत फाइबर होता है। इसको खाने के बाद आपको पेट भरा हुआ लगेगा। सेब से आपकी शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
ये चमत्कारी फल न्यूट्रिएंस से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है। रोजाना नाशपाती खाने से ये आपके कमर फैट को पिघलाना शुरू कर देगा।

4 of 8
- फोटो : getty images
खीरा एक कम कैलोरी वाला फल होता है। इसमें करीब 96 प्रतिशत पानी होता है। ये पेट को ठंडा रखता है। रोज एक खीरा खाने पर आपको सेक्सी कमर जल्द मिल जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
फ्लैट टमी चाहिए तो अपनी प्लेट में हरी सब्जियां बढ़ा दें। पत्तों वाली हरी सब्जियों में कैलोरी कम और फाइबर व विटामिन ज्यादा होता है। हरी सब्जियां खाने पर टमी तो कम होगा ही साथ ही आप हेल्दी भी रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
अगर आप रोज बीन्स खाएंगे तो एक महीने के अंदर आपको अपने बल्की टमी में फर्क दिखाई देगा। साथ ही बीन्स आपके पाचन सिस्टम को भी ठीक रखेगा।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : getty images
तरबूज में 82 फीसदी पानी होता है। यह आपके शरीर से एक्‍स्ट्रा सोडियम निकाल देता है। यह मीठा फल विटामिन सी से भरपूर होता है। अगर आपको किसी सेलेब्रिटी की तरह अपनी बेली चाहिए तो इस फल को आप स्‍नैक्स की तरह भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
ये छोटा ड्राई फ्रूट बड़ा कमाल का होता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि बादाम में कैलोरी बहुत होती है लेकिन यह कैलोरी टमी के फैट को बढ़ाता नहीं बल्कि कम करता है। एक मुट्ठी बादाम रोज खाएं और पर्फेक्ट शेप पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें