भले ही अपनी नौकरी से कितना ही प्यार करते हों लेकिन सोमवार की सुबह चिंता और तनाव भरी होती है। पूरे हफ्ते काम करने का दबाव साथ ही ढेर सारे टास्क और असाइमेंट की लिस्ट परेशान कर देती है। ऐसे में इससे बचने का आसान तरीका बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty images
ये सभी तरह की चिंताएं वास्तव में सोच का असर होती है। इससे बचने के लिए अपने सोच पर काबू करें। इस तरह के ख्याल आते ही खुद को रोकें और यह भावना लाएं कि पहले भी इस तरह की स्थिति का सामना किया है और इससे निकले हैं। या फिर हो सके तो थोड़ा सा समय निकालकर अगले दिन की तैयारी पहले ही कर लें।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty images
कई बार तनाव की वजह कई सारे काम ना निपट पाना है। पूरे हफ्ते जिन कामों को सिर्फ इसलिए टालते रहते हैं कि हफ्ते के आखिर में करेंगे, वो अगर पूरे ना हो पाएं तो चिंता होना लाजिमी हैं। लेकिन इतना भी नहीं कि तनाव में चले जाएं।
4 of 7
- फोटो : getty images
अधूरे कामकाज को लेकर गिल्ट ना पालें। मसलन अगर कपड़े धोने भूल गए या राशन लाना भूल गए तो चिंता मत कीजिए। बाद में हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
सबसे ज्यादा जो परेशान करता है वो है कि आपका संडे आपके दूसरे दोस्तों के अपेक्षा ज्यादा बुरा बीता। पूरा हफ्ते भले ही खुशमिजाजी से बीता हो लेकिन शाम होते ही किसी दोस्त को फेसबुक पर पार्टी करते देख लें तो अक्सर तनाव में आ जाते हैं। यानि आपने कोई पार्टी नहीं कि या फिर कहीं घूमने नहीं गए?
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
इसका सबसे आसान उपाय हो सकता है कि रविवार रात सोशल मीडिया पर समय ना बिताएं। बल्कि अगले दिन शाम को देखें। इससे आपको अपने बाकी के दोस्तों की गतिविधियों से परेशानी नहीं होगी।
रविवार की शाम को जो लोग घर पर रहकर बिताते हैं वो अक्सर दुखी या फिर चिंता सी महसूस करते हैं। संडे की सुबह जि सतरह से मजेदार होती है शाम उतनी ही उबाउ हो जाती है। ऐसे में खुद को खाली रखने की जगह किसी दोस्त के साथ घूमने निकल जाएं या फिर कोई अच्छी सी किताब पढ़ें। खुद को व्यस्थित रखेंगे तो निराशा नहीं घेरेगी।