फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू उपायों से 2 हफ्ते में कम करें वजन

Thu, 12 Sep 2019 08:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मशीन - फोटो : social media
हम सभी अक्सर अपने बढ़ते वज़न को लेकर परेशान रहते हैं। बढ़ते वज़न को कम करने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कभी एक्सरसाइज तो कभी डायटिंग शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने बढ़ते वज़न को कम करने के लिए कोई  घरेलू उपाय अपनाए हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की इन घरेलू उपायों को करने से आपका वज़न 2 हफ्ते में कम होने लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
सेब का सिरका - फोटो : social media
सेब का सिरका 
सेब के सिरके के अनगिनत फायदे हैं। सेब का सिरका हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए बाज़ार में इसकी मांग बेहद ज्यादा है। सेब के सिरके का सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है। आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच  सेब का सिरका डालकर पीये। बाज़ार में शहद वाला सेब का सिरका, अदरक और नींबू के स्वाद के साथ सेब का सिरका भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
नींबू और शहद - फोटो : social media
नींबू का रस और शहद
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपके लिए नींबू का रस और शहद बहुत फायदेमंद होगा। नींबू में सिट्रीक एसिड होता है जो हमारे शरीर की वसा को कम करता है। वहीं शहद भी शरीर के वसा को कम करने में मदद करता है। आप इसका सेवन दिन में करीब 3-4 बार कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
 

4 of 6
kali mirch
काली मिर्च 
खाने में काली मिर्च डालने से जैसे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे ही काली मिर्च का सेवन करने से वजन भी कम होता है। काली मिर्च में पाइपरिन होता है जो वसा को कम करने में मदद करता है। इसलिए अपने खाने में काली मिर्च का सेवन जरुर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
green tea
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए करते हैं। ग्रीन टी में कोई वसा, कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन नहीं होता है, और अनचाहे चाय में कोई कैलोरी नहीं होती है। इसलिए अगर आपको भी वज़न कम करना है तो ग्रीन टी पीएं। ध्यान रहें ग्रीन टी के अत्यधिक सेवन से पेट सबंधित बिमारी हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alovera
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस के भी अनेक फायदे हैं। एलोवेरा के जूस के सेवन से मेटाबॉलक गतिविधी बेहतर होती है। यह वज़न घटाने में भी मदद करता है। एलोवेरा जूस बाज़ार में आसानी से उपल्बध है। चाहे तो आप एलोवेरा का जूस घर में भी बना सकते हैं। एलोवेरा जूस के रोज़ाना सेवन करने से आपका वज़न आसानी से कम हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें