Frequent Urination Causes: बार-बार पेशाब लगना, एक ऐसी समस्या है जो कई लोगों की नींद और दैनिक जीवन को प्रभावित करती है। वैसे तो दिन में 4 से 8 बार पेशाब जाना सामान्य माना जाता है, पर अगर आपको सामान्य से कहीं ज्यादा बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो रही है, खासकर रात में, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह सिर्फ एक असुविधा नहीं, बल्कि आपके शरीर में पनप रही किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
मानसून के मौसम में जब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इस समस्या का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसलिए, यह समझना जरूरी है कि बार-बार पेशाब आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचाव के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं। आइए इस लेख में हम बार-बार पेशाब लगने के संभावित कारणों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।