अक्सर रात के वक्त बार-बार पेशाब जाने से लोग परेशान हो जाते हैं। उनकी नींद बार-बार टूटती है। हालांकि, वह इस बात को सामान्य मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप रात के वक्त एक या दो बार से अधिक पेशाब करने के लिए बिस्तर से उठते हैं तो यह आपके बीमार होने का लक्षण है। लोगों को ऐसा लगता है कि पानी ज्यादा पीने से उन्हें बार-बार पेशाब आ रही है। लेकिन, इसकी वजह से होने वाली थकान और कमजोरी की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है।