कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद लोगों में हल्के साइड-इफेक्ट के रूप में बुखार, सिरदर्द और वैक्सीनेशन वाले हिस्से में दर्द की समस्या सामने आती रही है। इस बीच विशेषज्ञों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (कोविशील्ड) के कारण होने वाले चार नए दुष्प्रभावों के बारे में सूचित किया है। वैक्सीन के नए साइड-इफेक्ट्स की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, पहले की तरह ही यह नए साइड-इफेक्टस भी एक से दो दिनों में ठीक हो जाते हैं।
कोरोना से बचाव के लिए एक ओर जहां देश में बूस्टर वैक्सीन देने पर विचार किया जा रहा है, ऐसे में कोविशील्ड वैक्सीन के कारण होने वाले इन संभावित नए दुष्प्रभावों के बारे में जानना और जागरूक रहना आपके लिए बेहद आवश्यक हो जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में कोविशील्ड वैक्सीन के कारण सामने आए चार नए साइड-इफेक्टस के बारे में जानते हैं।