प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मधुमेह नाशिनी हैं नीम की पत्तियां
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें रोजाना नीम के सेवन की सलाह दी जाती है। एक अध्ययन से पता चलता है कि खाली पेट रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन करके मधुमेह रोगी, इंसुलिन की जरूरत को 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं। जिन लोगों को नीम की पत्तियों को चबाने में समस्या होती है वह बाजार में मौजूद नीम के अर्क अथवा नीम की गोलियों का भी सेवन कर सकते हैं।