फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इन टिप्स को फॅालो करने से दूर होगा पैरों का दर्द, तुरंत मिलेगा आराम

Wed, 06 Jan 2021 06:51 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के मौसम में पैरों की दर्द की समस्या भी होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों के मौसम में पैरों की दर्द की समस्या भी होने लगती है। सर्दियों में ठंड की वजह से ये समस्या बढ़ जाती है। ठंड की वजह से ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है, जिस वजह से पैरों की मांसपेशियों में सूजन आने लगती है और सूजन की वजह से पैरों में दर्द होने लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पैरों के दर्द को दूर करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से पैरों में दर्द की शिकायत से छुटकारा मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों पैरों के दर्द को दूर करने के आसान टिप्स...
विज्ञापन

2 of 5
सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सरसों के तेल से मालिश करें
  • सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल से मालिश करने से पैरों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल को गुनगुना कर पैरों पर लगाएं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पानी में नमक डालकर सिकाई करें
  • अगर आप पैरों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई करें। रोजाना पानी में नमक डालकर सिकाई करने से मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
हल्दी के तेल का इस्तेमाल करें
  • पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं। हल्दी के तेल का इस्तेमाल आप जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनानास का रस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनानास का रस पीएं
  • अनानास का रस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अनानास के रस में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो मांसपेशियों की सूजन और दर्द को दूर करने में सहायक होता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें