फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foot Fungus: गर्मी में 'फुट फंगस' से कैसे बचें? मॉनसून से पहले पैरों की देखभाल के चार खास तरीके

Sun, 15 Jun 2025 12:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग फुट फंगस की वजह से परेशान रहते हैं। मानसून के समय में तो ये समस्या बहुत आम हो जाता है। लेकिन अगर आप अपने पैरा सही से देखभाल करते हैं तो आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फुट फंगस - फोटो : Adobe Stock
Foot Fungus Prevention: गर्मी के मौसम के बाद आने वाला मॉनसून अपने साथ सिर्फ राहत की बूंदें ही नहीं, बल्कि कुछ स्वास्थ्य चुनौतियां भी लेकर आता है। इन्हीं में से एक है पैरों में फंगल इन्फेक्शन का होना, जिसे आमतौर पर 'फुट फंगस' के नाम से जाना जाता है। पसीने और लगातार बनी रहने वाली नमी के कारण यह समस्या तेजी से पनपती है और कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है।

कई बार यह सिर्फ मामूली खुजली नहीं, बल्कि जलन, त्वचा का फटना, लालिमा और असहनीय बदबू का कारण बन सकती है। खासकर 'एथलीट फुट' (पैर की उंगलियों के बीच का इन्फेक्शन) और 'टोनेल फंगस' (नाखूनों का इन्फेक्शन) जैसी बीमारियां इस मौसम में बहुत आम हो जाते हैं। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि यह संक्रामक भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि सही देखभाल और थोड़ी सी सावधानी से इस समस्या से बचा जा सकता है। अब क्योंकि मानसून आने वाला है, तो आइए इस लेख में इस समस्या से बचने चार उपाय के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फुट फंगस - फोटो : Adobe Stock
पैरों को साफ और सूखा रखें
गर्मी में पसीने के कारण पैर नम रहते हैं, जो फंगस के लिए आदर्श वातावरण बनाता है। रोजाना पैरों को एंटी-बैक्टीरियल साबुन से धोएं, खासकर उंगलियों के बीच। टिप: धोने के बाद तौलिए से अच्छी तरह सुखाएं। नहाने के बाद पैरों को हेयर ड्रायर के ठंडे मोड से सुखाना भी प्रभावी है। साफ मोजे पहनें और रोजाना बदलें।

ये भी पढ़ें- Health Alert: सभी महिलाएं ध्यान दें, चुपचाप बढ़ता जा रहा है इस बीमारी का खतरा; अभी से हो जाइए सावधान
 
विज्ञापन

3 of 5
फुट फंगस - फोटो : Adobe Stock
वेंटिलेटेड जूते और मोजे चुनें
टाइट या प्लास्टिक के जूते पैरों में हवा को रोकते हैं, जिससे नमी बढ़ती है और फंगस पनपता है। चमड़े या मेश वाले वेंटिलेटेड जूते पहनें। सूती या नमी सोखने वाले मोजे चुनें। गर्मी में बंद जूतों की जगह सैंडल या ओपन-टो जूते बेहतर हैं। जूतों को धूप में सुखाएं और डीओडरेंट पाउडर का इस्तेमाल करें।  

ये भी पढ़ें- सेहत की बात: आंतों में सूजन के बढ़ रहे हैं मामले, डॉक्टरों ने बताया इसका सबसे बड़ा कारण; कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?
 

4 of 5
फुट फंगस - फोटो : Adobe Stock
एंटी-फंगल प्रोडक्ट्स का उपयोग करें
फुट फंगस से बचाव के लिए एंटी-फंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें, खासकर यदि आप जिम, स्विमिंग पूल या सार्वजनिक शावर का उपयोग करते हैं। रात को पैर धोने के बाद एंटी-फंगल क्रीम लगाएं। नीम का तेल या टी ट्री ऑयल भी प्राकृतिक रूप से फंगस को रोकने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Cancer: धूम्रपान-शराब और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी नहीं, ये है कई देशों में बढ़ते कैंसर प्रमुख कारण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुट फंगस - फोटो : Adobe Stock
साझा चीजों के इस्तेमाल से बचें
सार्वजनिक स्थानों पर नंगे पैर चलने से फंगस का जोखिम बढ़ता है। दूसरों के जूते, मोजे या तौलिए का इस्तेमाल न करें। स्विमिंग पूल या जिम में चप्पल पहनें। नाखूनों को छोटा और साफ रखें, क्योंकि लंबे नाखूनों में फंगस आसानी से पनप सकता है। नेल कटर को भी नियमित रूप से साफ करें। 

इसके बाद भी यदि पैर में खुजली या लालिमा हो, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें