फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में भूलकर न खाएं ये चीजें, तबियत हो सकती है खराब

Sat, 29 Jun 2019 06:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
monsoon
देश में कई जगह मानसून ने दस्तक दे दी गा और कुछ जगहों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इस महीने के अंत तक बारीश की बौछार की संभावना है। बारिश का मौसम आते के साथ चाय की प्याली के साथ कुछ मसालेदार खाना खाने का मन करता है। समोसे और पकोड़ों को देखकर खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन बदलते मौसम में स्वाद के लिए सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ऐसे में जानते हैं कि मॉनसून आने पर क्या खाएं और क्या नहीं?
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में हरे पत्तेदार सब्जियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनमें नमी के चलते आसानी से कीटाणु, धूल और मिट्टी जम जाती है। खासतौर पर पालक, गोभी और पत्ता गोभी से दूर रहें। इसके अलावा जिन सब्जियों का सेवन करें उन्हें अच्छे से वॉश करना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 6
juice
बारिश के मौसम में सड़क किनारे बिकने वाले जूस और फ्रूट चाट न खाएं। इसके अलावा खुद भी फलों को काटकर न रखें। फलों को तुरंत काटकर उसका सेवन करें। फलों को काटकर रखने से वे हवा के संपर्क में आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4 of 6
sea food
सीफूड के शौकीन लोगों को इस मौसम में इन्हें एवॉइड करना चाहिए। मानसून के समय मछलियों और प्रॉन के प्रजनन का समय होता है। इसलिए इनके सेवन से बचें और अगर खा भी रहे हैं तो इसे अच्छे से साफ कर अच्छे से पका कर ही खाएं।
विज्ञापन

5 of 6
oily food
मौसम में बदलाव के साथ हमारी पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है, जिस वजह से हमें खाने को पचाने में समय लगता है। इसलिए स्पाइसी और तला-भुना खाने से बचें। इनके सेवन से आपका पेट खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलाद
इस मौसम में कच्ची सब्जियां व सलाद का सेवन करने से भी बचें। इससे इफेक्शन होने का खतरा रहता है जो कई बड़ी बीमारियों का बुलावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें