दुनियाभर में मोटापे की बीमारी घातक रूप ले रही है। बच्चों से लेकर युवाओं में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दशकों में मोटापा और इसकी वजह से आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं ने गंभीर रूप लिया है। अमेरिका में छह साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों में मोटापे की बीमारी प्रमुखता से उभर रही है। यहां इस उम्र के 20 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसकी वजह से इनमें डाइबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे भी मोटापे से पीड़ित हों तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हाल ही में हुए शोध में इन चीजों के बारे में बताया गया है।