Foods To Avoid in Monsoon: मानसून का मौसम, जो अपने साथ बारिश लेकर आता है, हमें गर्मी से बेशक राहत देता है, लेकिन यह सुहाना मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी लाता है। इस दौरान बढ़ती नमी के कारण हवा में बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ती है।
यही कारण है कि इस मौसम में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ, जिन्हें आमतौर पर हम बहुत हेल्दी मानते हैं, वे भी हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इनसे फूड पॉइजनिंग, संक्रमण या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि मानसून में कौन-सी वो चार ऐसी 'हेल्दी' चीजें हैं जिनसे हमें परहेज करना चाहिए।