फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

Mon, 02 May 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
गर्भवती महिलाओं को खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। प्रेंगनेंसी के समय में बहुत सी सेहतमंद चीजे खानी चाहिए तो कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे गर्भपात का खतरा रहता है। जानिए कि प्रेंगनेंसी के समय किन चीजों से दूरी बना लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

2 of 8
- फोटो : getty images
प्रेंगनेंसी में कई डॉक्टर अंडे खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कच्चा या आधा पका अंडा बिल्कुल ना खाएं। ये नुकसान कर सकता है। इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है। इससे सालमोनेला इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसमें बुखार, पेट में दर्द, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है। तो याद रखें जब भी अंडे खाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि वो पूरी तरह पक गए हों।
 
विज्ञापन

प्रेंगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

3 of 8
- फोटो : getty images
प्रेंगनेंसी के समय एक ग्लास दूध रोजाना पीना चाहिए ऐसा कई डॉक्टर सलाह देते हैं लेकिन ध्यान दें कि ऐसा दूध ना पिएं जो पाश्चुराइज ना हो। बिना पाश्चुराइज किेए होए दूध से बनी कोई चीज ना खाएं तो बेहतर होगा। इससे लिस्टेरियोसिस बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है। गर्भवाती महिला में इस बैक्टीरिया से 20 गुना ज्यादा खतरा होता है।

प्रेंगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

4 of 8
- फोटो : getty images
द हैल्थ साइट की एक खबर के मुताबिक आधा पका सीफूड यानि मछली भी गर्भ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे खाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि मछली अच्छे से पकी है या नहीं। कई सारी मछलियों में मरकरी की मात्रा काफी होती है जिससे बच्चे के दिमाग पर असर हो सकता है। सीफूड या मछली खाना चाहते हैं तो वहीं मछलियां खाएं जिनमें मरकरी की मात्रा कम हो।
 
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

5 of 8
- फोटो : getty images
कच्ची सब्जियां और अंकुरित सलाद आदि भी खाने से बचें। वैसे तो सेहत के लिए ये सबसे बेहतर चीजों में से एक लेकिन सब्जियों का बहुत ज्यादा देर तक बाहर ना रखें। बाहर रखने से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं जिससे फूड पॉइजन हो सकता है। 

 
विज्ञापन

प्रेंगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

6 of 8
- फोटो : getty images
कई शोध बताते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स मां और उसके गर्भ दोनों को नुकसान करता है। बेहतर है कि प्रेंगनेंसी में इससे दूरी बना लें। 

 
विज्ञापन

प्रेंगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

7 of 8
- फोटो : getty images
बचे हुए खाने से भी बचें। रात को बचे खाने को खाने से गैस की समस्या हो सकती है तो इसलिए प्रेंगनेंसी के समय ताजा बना भोजन ही करें। 
 
विज्ञापन

प्रेंगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

8 of 8
- फोटो : getty images
एक शोध में सामने आया है कि चाइनीज खाने में बहुत ज्यादा सोडियम और एमएसजी होता है जो गर्भ के सही विकास को अवरुध कर सकता है। साथ ही जन्म के बाद बच्चे के वजन को प्रभावित करता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें