फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा खाते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है मेटाबॉलिज्म और हो सकती हैं ये बीमारियां

Thu, 06 Jun 2019 01:30 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बर्गर
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक हो।अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा-सा भी गड़बड़ होगा तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। थकान महसूस हो सकती है और आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, आप जो भोजन करते हैं उसका ऊर्जा में बदलना ही मेटाबॉलिज्म होता है।  इसे चयापचय भी कहते हैं। इंसान को भोजन पचाने और हार्मोनल संतुलन के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। शरीर को यह ऊर्जा मेटाबॉलिज्म के जरिए मिलती है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा आप उतना ही स्वस्थ रहेंगे और बीमारियां से दूर भी रहेंगे। अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहेगा तो आपको हाई कोलेस्ट्रोल से लेकर कमजोरी, स्किन की समस्या और जोड़ों में सूजन तक न जाने कितनी बीमारियां घेर लेंगी। आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 7
बर्गर
अगर आप ज्यादा पास्ता, मैगी, बर्गर और ब्रेड खाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है। अगर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा तो आपको पाचन से लेकर मोटापा तक की कई समस्याएं हो सकती हैं। इन चीजों को खाने से आपका पेट भी निकल सकता है। इन खाद्य पदार्थों में स्टार्च और ग्लूटेन होता है जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
bread jam
शोधों में भी यह बात सामने आई है कि परिष्कृत अनाज आपके स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए ही हमेशा परिष्कृत अनाज की जगह साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है। अमेरिकी जनरल ऑफ क्लिनिक न्यूट्रिशन के मुताबिक, परिष्कृत अनाज शरीर में कैलॉरीज की मात्रा को बढ़ा देता है और पाचन समस्या होने लगती है। 

4 of 7
डेमो - फोटो : डेंमो
मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 7
मोटापा
शराब के सेवन तेजी से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में मोटापा घेर लेता है।  
 
विज्ञापन

6 of 7
Canned juice - फोटो : file photo
अक्सर हम डिब्बा बंद जूस का सेवन करते हैं। इससे भी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। डिब्बा बंद जूस का सेवन कम करना चाहिए इसकी जगह आप ताजा फलों का जूस पी सकते हैं। दरअसल, एक गिलास डिब्बा बंद जूस में 22 ग्राम से भी ज्यादा शुगर होता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
इसके अलावा ज्यादा मात्रा में बाहर का डिब्बा बंद खाना खान से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें