फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली से लेकर चॉकलेट-आइसक्रीम तक ये 10 फूड आइटम बढ़ा सकते हैं आपका सिरदर्द, हो सकता है माइग्रेन

Sat, 29 Feb 2020 01:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Sirdard, Dir dard, headache, Migraine - फोटो : Amar ujala
खाने-पीने में लापरवाही हमें पेट दर्द, गैस, बदहजमी जैसी बीमारियां देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार गलत खानपान से हमारा सिरदर्द भी बढ़ जाता है। सामान्यत: सिर दर्द का प्रमुख कारण स्ट्रेस, तनाव, नींद की कमी और थकान आदि होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि खानपान के चलते भी सिर दर्द होता है और कुछ परिस्थितियों में यह माइग्रेन की बीमारी भी जकड़ लेती है। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन-कौन से खानपान हैं, जिन्हें खाने से सिरदर्द होता है: 
विज्ञापन

2 of 11
Tea - फोटो : पेक्सेल्स
कैफीन का सेवन सिर दर्द का एक प्रमुख कारण हैं। जब लोग ज्यादा कैफीन का सेवन करने लगते हैं या फिर आदी हो चुके लोग इसका सेवन बंद कर देतें हैं। इन दोनों ही परिस्थितियों में तेज सिर दर्द होने लगता है। कैफीन की मात्रा ज्यादातर काॅफी, चाय और चाॅकलेट्स में आती है। इनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।   
विज्ञापन

3 of 11
चीनी के सब्सिट्यूट - फोटो : social media
आर्टिफिशियल स्वीटनर और चीनी के सब्सिट्यूट के तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे- सुक्रालोज, सैकरीन, ऐसपर्टैम, एससल्फेम खान-पान की चीजों को मीठा बनाने के लिए प्रयोग होते हैं। डायबिटीज के मरीज भी अक्सर इसका इस्तेमाल चीनी के विकल्प के रूप में करते हैं, जबकि कई लोग इन स्वीटनर्स का सेवन एडिक्शन के तौर पर करते हैं, जिसके चलते उनके सिर में दर्द होने लगता है। 

4 of 11
शराब को कहें ना
अल्कोहल के बारे में तो हम सभी लोग जानते हैं। इसका सेवन लोग एडिक्शन यानी नशा के तौर पर करते हैं। अल्कोहल शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाता है, जिस कारण सिरदर्द बढ़ने लगता है। एक अध्ययन के मुताबिक रेड वाइन और बीयर पीने वाले करीब 25 फीसदी लोगों को सिरदर्द होने की शिकायत है।
विज्ञापन

5 of 11
chocolate
चॉकलेट तो हम सभी खाते हैं, लेकिन इसका भी बहुत ज्यादा सेवन हमें नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादातर चॉकलेट्स में कोको की मात्रा बहुत कम होती है और साथ ही इसमें टाइरामीन और कैफीन जैसे केमिकल्स भी पाए जाते हैं, जो कि सिर दर्द बढ़ाने का प्रमुख कारण है। जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें माइग्रेन की शिकायत होने लगती है। 
विज्ञापन

6 of 11
Cheese
फेटा चीज, ब्लू चीज और पार्मेजान चीज, इनमें टाइरामीन नाम का केमिकल पाया जाता है, जिसका माइग्रेन और सिर दर्द से गहरा कनेक्शन है। टाइरामीन तब बनता है, जब फूड आइटम के पुराने होने पर प्रोटीन का ब्रेकडाउन हो जाता है। चीज जितना ज्यादा पुराना होगा उसमें टाइरामीन की मात्रा उतनी ही ज्यादा होगी। सिर दर्द से बचने के लिए हमें चीज खाते समय ध्यान रखना चाहिए कि वह ज्यादा पुराना ना हो।
विज्ञापन

7 of 11
ice cream - फोटो : Social Media
आइसक्रीम के तो हम सभी शौकीन है, पर हमें यह पता नही है कि चिल्ड आइसक्रीम का बेहद ठंडा तापमान, ब्रेन में होने वाले ब्लड फ्लो के बीच बाधा पैदा कर सकता है। इस रूप में कई बार ब्लड वेसल्स में सूजन आ जाती है और आपको सिर में दर्द होने लगता है।

8 of 11
मूंगफली
मूंगफली तो हमारा फेवरेट टाइमपास स्नैक्स है, लेकिन इसमें भी टाइरामीन पाया जाता है। हम पहले ही बता चुके हैं कि टाइरामीन केमिकल सिरदर्द का एक प्रमुख कारक है।  ऐसे में मूंगफली का बहुत ज्यादा सेवन करना भी आपका सिरदर्द बढ़ा सकता है।

9 of 11
Pickles
फर्मेन्टेड फूड आइटम, जिनमें खमीर होता है, वे भी सिरदर्द बढ़ाने का कारण हो सकते हैं। अचार, किमची सलाद, हैलपीनोज इसके उदाहरण हैं। इसमें भी पुराने चीज की ही तरह टाइरामीन की मात्रा अधिक होती है और अगर इनका ज्यादा सेवन किया जाए तो सिरदर्द की समस्या होती है।

10 of 11
मोनोसोडियम ग्लूटामेट (msg) वाले फूड आइटम्स भी हमारा सिरदर्द बढ़ाते हैं। खाने के लिहाज से तो इसे सेफ माना जाता है, लेकिन कई सारी रिसर्च में पाया गया है कि मोनोसोडियम ग्लूटामेट और माइग्रेन के बीच लिंक है। इसलिए खासकर सिरदर्द की समस्या वाले लोगों को ऐसे फूड आइटम भी खाने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

11 of 11
चिप्स
नमक वाले चिप्स या प्रोसेस्ड फूड, जिसमें नमक की क्वांटिटी ज्यादा होती है, उनका सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है। इसके चलते ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और सिरदर्द और माइग्रेन होने की संभावना भी बनने लगती है। 

(नोट: यह लेख न्यूट्रिशियनों से बात कर आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए लिखा गया है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें