फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: लो कार्ब्स के लिए कीजिए इन चीजों का सेवन, सेहत के लिए हैं इसके अनेकों फायदे

Sun, 19 Dec 2021 11:40 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लो-कार्ब्स डाइट के फायदे - फोटो : Pixabay
अध्ययनों से पता चलता है कि हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं, सेहत पर उसका सीधा असर पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों के बीच लो-कार्ब्स डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखने को मिला है। लो-कार्ब्स डाइट का सेवन आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को सीमित करने के लिए किया जाता है। इस तरह के आहार में लोग कार्बोहाइड्रेट की जगह प्रोटीन, स्वस्थ वसा और सब्जियों के सेवन को बढ़ा देते हैं। वजन कम करने से लेकर शरीर को कई अन्य तरीके से लाभ पहुंचाने तक के लिए इस तरह के आहार के सेवन को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक वजन घटाने के लिए आमतौर पर लोग लो-कार्ब डाइट का सेवन करते हैं। वजन घटाने के अलावा हाल के वर्षों में टाइप-2 डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के  जोखिम को कम करने के लिए भी इसका चलन काफी तेजी से बढ़ा है। यदि आप भी इस तरह के आहार के सेवन की योजना बना रहे हैं तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
कम कार्ब्स का सेवन करना है फायदेमंद - फोटो : iStock
लो कार्ब्स डाइट के फायदे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लो कार्ब्स डाइट का सेवन करने से आहार में कार्ब्स की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है, यह शरीर के इंसुलिन के स्तर को कम करने में भी सहायक मानी जाती है। इंसुलिन का निम्न स्तर कार्डियोमेटाबोलिक फ़ंक्शन में सुधार करता है। यह आहार प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भी भरपूर होता है, जो आपकी भूख को कम करता है जिससे वजन को भी नियंत्रित करने में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रोटीन वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock
डाइट में शामिल करें प्रोटीन वाली चीजें
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की डाइट में प्रोटीन के अधिक सेवन की तरफ ध्यान दिया जाता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिल्कुल से ही कार्ब्स के सेवन को बंद कर दें। खीरे, ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियों और अंडों में कार्ब्स की मात्रा कम और प्रोटीन की अधिकता होती है। इन चीजों को आहार में शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की डाइट का सेवन करने वाले लोगों को तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आहार का ध्यान रखना आवश्यक - फोटो : iStock
इन चीजों में भी कार्ब्स की मात्रा होती है कम
  • ली मीट जैसे कि सिरोलिन, चिकन ब्रेस्ट।
  • मछली और अंडे।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां।
  • फूलगोभी और ब्रोकली।
  • नट्स और सीड्स, अखरोट, मक्खन आदि।
  • नारियल और जैतून का तेल।
  • सेब, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें