फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: लिवर की दुश्मन मानी जाती हैं ये चीजें, अभी से कम कर दें इनका सेवन वरना हो जाएंगे बीमार

Tue, 25 Jan 2022 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लिवर की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : iStock
शरीर के स्वस्थ रहने के लिए पाचन का ठीक रहना आवश्यक है और अच्छे पाचन के लिए लिवर का स्वस्थ होना। लिवर शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। पेट और आंतों से निकलने वाला सारा खून लिवर से होकर गुजरता है। लिवर, रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने, ब्लड शुगर के स्तर को व्यवस्थित बनाए रखने और रक्त के थक्कों को नियंत्रित करने जैसे कई आवश्यक कार्यों को करता है। इसके अलावा लिवर से पित्त का उत्पादन भी होता है। पित्त, एक प्रकार का प्रोटीन है जो वसा का फैटी एसिड में ब्रेक डाउन करता है जिससे उन्हें पचाया जा सके। यही कारण है कि इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी जीवनशैली और खान-पान की सीधा असर लिवर के स्वास्थ्य पर पड़ता है। हम जाने-अनजाने कई सारी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है, ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं जो आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं, इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
जंक फूड्स से बनाएं दूरी - फोटो : Istock
तली-भुनी चीजें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन करने वाले लोगों को लिवर से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। तले हुए खाद्य पदार्थों में संतृप्त वसा की उच्च मात्रा होती है। बहुत अधिक मात्रा में संतृप्त वसा का सेवन करने से लिवर के लिए अपना काम करना मुश्किल हो सकता है और समय के साथ यह लिवर में सूजन और गंभीर मामलों में लिवर फेलियर जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपके कुल दैनिक कैलोरी के 10 फीसदी से भी कम मात्रा में संतृप्त वसा का सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
शराब है बहुत हानिकारक - फोटो : Pixabay
शराब है बहुत हानिकारक
लिवर के लिए जिन चीजों को सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है, शराब उनमें सबसे ऊपर है। अध्ययनों से पता चलता है कि अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर में सूजन और गंभीर मामलों में लिवर को अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है जिसे सिरोसिस कहा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब से दूरी बनाकर आप लिवर से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भोजन में कम करें नमक की मात्रा - फोटो : Pixabay
नमक का सेवन कम मात्रा में ही करें
नमक का ज्यादा सेवन करना न सिर्फ आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है साथ ही इसे लिवर के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको नमक का सेवन कम करने के लिए हर संभव उपाय करना चाहिए। अधिक नमक के सेवन से शरीर में वाटर रिटेंशन हो सकता है। प्रोसेस्ड चीजें आपके लिवर के लिए हानिकारक हैं क्योंकि इसमें सोडियम और संतृप्त वसा दोनों की मात्रा अधिक होती है, इनके सेवन को भी कम करने या दूरी बनाने से लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें