फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये रुटीन, नहीं पड़ेंगे बीमार

Thu, 24 Sep 2020 08:37 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। बदलती हुई जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतें भी हमें कई बार बीमार कर देती हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। एक अच्छा आहार और दिन की सही शुरुआत आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। तंदरुस्त रहने के लिए हमें एक नियमित दिनचर्या का पालन करना जरुरी है, जिससे हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम बनता है और हम जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। जिस तरह से किसी काम में सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास की जरुरत होती है, उसी तरह से स्वस्थ बने रहने के लिए भी नियमित दिनचर्या अपनाने की जरुरत होती है। तो चलिए जानते हैं कैसे रह सकते हैं फिट...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सबसे पहला नियम है कि सुबह में जल्दी उठें। देर तक सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए उठने का एक सही समय निर्धारित करें। रात को समय से सोएं, जिससे आपकी नींद अच्छी तरह से पूरी हो सके और आप सुबह को समय से उठ सकें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह उठकर नियमपूर्वक पानी पीना चाहिए। आप अपनी क्षमतानुसार एक या दो गिलास जितना हो सके पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। लेकिन पानी पीने के बाद कम से कम पौन घंटे (45 मिनट) तक कुछ न खाएं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्यायाम करना शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर तंदरुस्त बनता है। व्यायाम हमारे शरीर को ऊपरी ही नहीं बल्कि अंदरुनी रुप से भी मजबूत बनाता है। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप रोज जिम जाएं। घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो भी व्यायाम के लिए कम से कम 20 मिनट अवश्य निकालें।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सुबह का नाश्ता स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी होता है, इसलिए नाश्ते में हेल्दी चीजों को जरुर शामिल करें। जैसे स्प्राउट्स, ड्राइ फ्रूट्स और मौसमी फलों को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको जरुरी पोषक तत्व मिलेंगे। सुबह के नाश्ते को कभी मिस न करें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने दोपहर के खाने और शाम के खाने का समय निर्धारित करें। असमय भोजन करना स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। अगर जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी पी सकते हैं। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भोजन पचाने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाने में चीनी और नमक की मात्रा को सीमित करें। ज्यादा नमक और चीनी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, इसलिए नमक का अधिक सेवन से रक्तचाप की समस्या होने लगती है। वहीं, चीनी की जगह गुड़ या फिर शहद का सेवन करना सही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें