फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: नवंबर तक बाजार में आ सकती है कोरोना की ये वैक्सीन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी रेस में हुई पीछे

Wed, 23 Sep 2020 10:55 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala
दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि और लोगों को संक्रमित होने और उसके कारण होने वाली मौतों से उन्हें बचाया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, फिलहाल 33 कंपनियों के कोरोना वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है, जिसमें से 9 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन, मॉडर्ना की वैक्सीन और बायोएनटेक-फाइजर की वैक्सीन आदि प्रमुख हैं। कई कंपनियां इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में वैक्सीन बाजार में उतारने का दावा कर रही हैं। चूंकि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को रेस में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन अब यह पिछड़ गई है। आइए जानते हैं अब वैक्सीन की रेस में सबसे आगे कौन सी कंपनी चल रही है, यानी किसकी वैक्सीन सबसे पहले आने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नवंबर तक बाजार में आ सकती है ये वैक्सीन 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोएनटेक और फाइजर की वैक्सीन रेस में सबसे आगे हो गई है। माना जा रहा है कि ये दोनों कंपनियां अक्तूबर तक वैक्सीन के प्रभावों का आकलन कर लेंगी और उसके बाद अगर इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाती है, तो नवंबर तक वैक्सीन बाजार में उतारी जा सकती है। हालांकि हाल ही में बायोएनटेक कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर उगुर साहिन ने तो एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनकी वैक्सीन अक्तूबर के आखिर तक उपलब्ध हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिसंबर में इस वैक्सीन के भी आने की उम्मीद 
  • अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन का इस वक्त तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। इसे भी वैक्सीन की रेस में आगे माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी दिसंबर में वैक्सीन के प्रभावों का पता लगा लेगी। दिसंबर अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसके बाजार में आने की उम्मीद है।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्यों पिछड़ गई ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन? 
  • दरअसल, हाल ही में ट्रायल के दौरान एक व्यक्ति बीमार पड़ गया था, जिसके बाद ट्रायल को रोक दिया गया था। हालांकि बाद में पता चला कि वह वैक्सीन की वजह से बीमार नहीं पड़ा था, जिसके बाद दोबारा वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुआ। अब माना जा रहा है कि इस देरी की वजह से यह वैक्सीन अब अगले साल ही बाजार में आ पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन की वैक्सीन भी आ सकती है इस साल के अंत तक 
  • चीन की सिनोवैक बायोटेक फार्मा कंपनी ने इस साल के अंत तक वैक्सीन बाजार में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा चीन की ही कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक की वैक्सीन Ad5-nCoV भी इस साल के अंत तक बाजार में आ सकती है। इस वैक्सीन को बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से बनाया गया है। हालांकि फिलहाल दोनों ही वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें