Vitamin B12 Natural Sources: विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इस विटामिन को कोबालामिन भी कहा जाता है, यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के सही कार्य और DNA संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हाथ-पैर सुन्न होना, लगातार थकान, याददाश्त में कमी और एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह विटामिन आमतौर पर पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में ही अधिक पाया जाता है। यही कारण है कि शाकाहारी और वीगन लोगों में इसकी कमी का जोखिम सबसे अधिक होता है।
हालांकि, इस कमी को दूर करने के लिए हमेशा महंगे सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं होती। हमारे आहार में कुछ ऐसे आम और सुलभ खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके हम विटामिन बी12 की जरूरत को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से खाने से न केवल आपकी B12 की कमी दूर होगी, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और एनर्जी लेवल को भी बेहतर बनाएगा।