दिमाग बच्चे का हो या बड़ों का सभी को अपने काम के लिए दिमाग चलाना पड़ता है। लेकिन आपका दिमाग तभी साथ दे पाएगा जब उसे पोषण तत्त्व मिलेंगे। इंसान का दिमाग बेहद व्यस्त अंग है क्योंकि वो एक साथ कई काम करता है। जब आप खाली बैठे हों, तो भी दिमाग लगातार सोचने, स्टोर करने, सूचना प्राप्त करने, सांस लेने, हार्ट बीट को नियमित करने, अंगों में तालमेल बिठाने जैसे जरूरी काम कर रहा होता है। खुद ही सोचिए इतनी फुर्ती से काम करने के लिए दिमाग को कितनी एनर्जी की जरुरत पड़ती होगी। तो क्या आप वो सब खा रहे हैं जिसकी आपके दिमाग को जरुरत है? अगर नहीं तो हम आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को भरपूर पोषण देंगे।