फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही बाहर कर दें किचन में रखीं ये 5 चीजें, आपको कर देगी गंभीर रूप से बीमार

Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cleaning - फोटो : file photo
हर इंसान का घर उसके लिए बहुत प्यारा होता है। वह अपने घर को अपने तरीके से सजाकर कर रखता है। अपने घर में अपनी मनपसंद की चीजें रखता है। ऐसे में आपके घर के रसोई से लेकर आपके बाथरूम तक कुछ ऐसी वस्तुएं रखी होती हैं, जिसका आपको अंदाजा नहीं होता है। लेकिन वह चीजें जाने- अंजाने आपके परिवार में बीमारी फैलाने का काम करती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपके किचन में हैं और आपको बीमार कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
f - फोटो : getty images
टूथब्रश का इस्तेमाल करीब 3-4 महीने तक करते हैं। उसके बाद आप अपना ब्रश बदल देते हैं। ऐसे में पुराने टूथब्रश को डस्टबिन में डाल दें। कुछ लोगों की यह गलत आदत होती है कि वह अपने नये ब्रश के साथ अपने पुराने ब्रश को भी रखे रहते हैं, लेकिन यह बहुत गलत है। आपके नये ब्रश के पास पुराना ब्रश रखने से इंफेक्शन फैलने की संभावना होती है। इसके अलावा आप कई बार गलती से नये ब्रश का इस्तेमाल करने की जगह पुराने ब्रश का इस्तेमाल कर लेते हैं और यही आपके लिए हानिकारक होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
tooth brush - फोटो : social media
आपके किचन में बर्तन साफ करने वाला डिश वॉश टॉयलेट की सीट से कई गुना ज्यादा गंदा होता है। यह कई खतरनाक बीमारियों को जन्म देता है। बर्तन धोने वाले डिश वॉश को हर रोज बर्तन साफ करने के बाद धूप में रख देना चाहिए और हर सप्ताह इसे बदल देना चाहिए। वरना यह आपके किचन में कई घातक बीमारियों को जन्म दे देगा। 

4 of 6
microwave types - फोटो : social media
अपने ओवन को साफ करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें और इसकी सफाई खुले हाथों से न करें। इसे साफ करते वक्त हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल करें। माइक्रोबेव के सफाई को दौरान कई खतरनाक बैक्टेरिया आपके हाथों में चिपक जाएंगी और खाने के साथ आपके पेट में चली जाएंगी। ध्यान रखें पेट संबंधी कई बीमारियों की बड़ी वजह गंदगी ही है।
विज्ञापन

5 of 6
Cleaning services - फोटो : Social media
सप्ताह में दो बार पूरे घर में फिनाइल डालकर पोछा जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके घर के अंदर बाहर से आने वाले चप्पल, जूते के साथ आने वाले बाहरी किटाणुओं का सफाया हो जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो फर्श साफ करके भी अपने घर में बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
room freshner - फोटो : social media
घर के अंदर ज्यादा रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करना आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। रूम फ्रेशनर में ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके स्पर्म बनाने की क्षमता को कम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें