फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Abortion Bill: फैसले को लेकर दो कोर्ट आमने-सामने, बाइडेन बोले- सरकार दायर करेगी अपील

Sat, 08 Apr 2023 02:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
अमेरिकी गर्भपात कानून - फोटो : Agency (File Photo)
अमेरिका के टेक्सास स्टेट में कोर्ट ने अबॉर्शन पिल्स के इस्तेमाल को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। शुक्रवार को फेडरल जज ने गर्भपात के लिए दवा की मंजूरी वाले फैसले को पलट दिया है। हालांकि अपील दायर करने के लिए न्यायाधीश ने अपने फैसले पर सात दिनों की रोक लगा दी है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि हम एफडीए की दो दशक पुरानी मंजूरी को निलंबित कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वाशिंगटन के एक संघीय अदालत ने एक परस्पर विरोधी आदेश जारी करते हुए कहा कि एफडीए को करीब 12 राज्यों इन गोलियों की उपलब्धता बनाए रखनी चाहिए।

गोलियों की मंजूरी को लेकर अमेरिका के दो कोर्ट आमने-सामने आ गए हैं। मिफेप्रिस्टोन (गर्भपात के लिए अमेरिका में इस्तेमाल की जाने वाली गोली) की गोलियों पर कानूनी लड़ाई अब तेज होती दिख रही है।

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मंजूरी देने वाले पुराने फैसले को पलटते हुए कहा था कि अमेरिका के अलग-अलग राज्य अपने लिए अलग नियम बना सकते है कि वहां गोलियों को मंजूरी दी जाएगी या नहीं।
 

राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई नाराजगी

गर्भपात की दवा को लेकर हुए फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि उनकी सरकार गर्भपात की दवा के लिए एफडीए की मंजूरी को रोकने वाले टेक्सास कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी।

बाइडेन ने कहा "प्रशासन इस फैसले के खिलाफ लड़ेगा। अपील दायर कर हम इस फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग करेंगे। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो हर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अमेरिकी गर्भपात कानून - फोटो : Agency

अबार्शन पिल्स को लेकर कानूनी जंग

अमेरिका में अबार्शन पिल्स को लेकर कानूनी जंग लंबे समय से जारी है। इसी साल जनवरी में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहली बार देश में गर्भपात की गोलियों के लिए प्रमाणित फार्मेसियों के लिए एक मार्ग को मंजूरी दी। इससे पहले केवल एक प्रमाणित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ही इन गोलियों को लिख सकता था और वितरित कर सकता था। निर्णय के साथ, फार्मेसी, सीधे किसी व्यक्ति को दवा दे सकती हैं जिसके पास प्रमाणित प्रिस्क्राइबर का प्रिस्क्रिप्शन है।
 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का क्या था फैसला

जून 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में गर्भपात को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले 50 साल पुराने फैसले को पलट दिया था, जिसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले में आए फैसले को पलट दिया था जो कहती है कि गर्भपात कराना को कानूनी मंजूरी मिलनी चाहिए और संविधान गर्भवती महिला को गर्भपात से जुड़ा फैसला लेने का हक देता है। उस वक्त भी बाइडेन सरकार ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें