फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Vaccine: अमेरिका ने 'अपडेटेड वैक्सीन' को बिना क्लीनिकल ट्रायल ही दे दी मंजूरी? भारत की भी बड़ी घोषणा

Thu, 01 Sep 2022 05:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के लिए खास बूस्टर वैक्सीन को मंजूरी - फोटो : Pixabay
भारत सहित दुनिया के कई देशों में इस साल की शुरुआत से ही कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है। अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स आसानी से वैक्सीनेशन या पहले के संक्रमण से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देकर संक्रमण का कारण बन रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि दुनियाभर में मौजूद कोरोना की वैक्सीन्स को वायरस के मूल वैरिएंट को लक्षित करके तैयार किया गया है। अब  कोरोना वायरस में कई म्यूटेशन्स के साथ नए-नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं जिसके कारण टीकाकरण के बाद भी संक्रमण का जोखिम लगातार बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूएस एफडीए ने विशेष रूप से ओमिक्रॉन को लक्षित करने वाली वैक्सीन के बूस्टर शॉट को मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी लोगों को अगले सप्ताह की शुरुआत से ही यह "अपडेटेड बूस्टर" शॉट मिलनी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इससे ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स के कारण जारी संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकेगी।

हालांकि इस वैक्सीन की मंजूरी को लेकर वैज्ञानिकों ने सवाल उठाए हैं क्योंकि इसका अभी तक इंसानों पर परीक्षण का डेटा उपलब्ध नहीं है। इस बीच भारत ने भी जल्द ही ऐसे अपडेटेड बूस्टर वैक्सीन को लॉन्च करने की बात कही है। आइए इस वैक्सीन के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एफडीए ने दो अपडेटेड बूस्टर वैक्सीन को मंजूरी दी है - फोटो : Pixabay
अपडेटेड बूस्टर वैक्सीन के बारे में जानिए

फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने एक बयान में बताया कि फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना द्वारा निर्मित दो अपडेटेड बूस्टर वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। दोनों "द्विसंयोजक" टीके हैं, जिसका अर्थ है कि उनमें सार्स-सीओवी-2 वायरस के दो mRNA घटक हैं। इसमें पहला मूल स्ट्रेन है और दूसरा ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 के समान है। इस बूस्टर शॉट को देकर ओमिक्रॉन के कारण बढ़ रहे खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओमिक्रॉन सब वैरिएंट्स को लक्षित करती है वैक्सीन - फोटो : Pixabay
BA.4 और BA.5 का कहर

गौरतलब है कि ओमिक्रॉन के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट्स के कारण वर्तमान में भारत और अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। एफडीए वैक्सीन नियामक डॉ पीटर मार्क्स ने कहा कि, इस बूस्टर वैक्सीन शॉट का लक्ष्य सिर्फ कोरोना के खास वैरिएंट को लक्षित करके संक्रमण पर कंट्रोल करना ही नहीं है बल्कि हमें उम्मीद है कि इन टीकों के माध्यम से हम लोगों को लंबी अवधि तक संक्रमण से सुरक्षित रखने में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

4 of 5
 BA.4/BA.5 बूस्टर शॉट्स कितने प्रभावी? - फोटो : iStock
वैक्सीन की मंजूरी पर उठे सवाल

हालांकि यह बूस्टर शॉट कितना असरदार होगा इसपर प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं। साइंस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक  BA.4/BA.5 बूस्टर शॉट के लिए, कंपनियों ने अब तक सिर्फ पशु आधारित डेटा प्रस्तुत किए हैं। इंसानों पर यह कितने कारगर होंगे इस बारे में डेटा साझा नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए क्लीनिकल ट्रायल अगले महीने से शुरू होनी है। इसमें भी संभवतः  प्राप्तकर्ताओं के एंटीबॉडी स्तर की जांच की जाएगी, संक्रमण या गंभीर बीमारी के खिलाफ टीके की प्रभावकारिता कितनी रहती है और ये टीके खास वैरिएंट्स से इंसानों को बचाने में कितने कारगर होते हैं, यह अब भी बड़ा सवाल है।

सवाल यह भी है कि बिना पूरी जांच रिपोर्ट के इन वैक्सीन्स को मंजूरी किस आधार पर दी गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : ANI
भारत में कब मिलेगी ऐसी वैक्सीन?

भारत में इस तरीके से ओमिक्रॉन वैरिएंट्स को लक्षित करने वाले टीके के बारे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने भी बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि हम अगले छह महीने के भीतर ओमिक्रॉन को लक्षित करने वाले खास टीके को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं। कोवावैक्स वैक्सीन के ओमिक्रॉन के खिलाफ अच्छे आंकड़े हैं। वैसे तो अब तक की वैक्सीन गंभीर रोगों से सुरक्षा देने में कारगर हैं पर हम ओमिक्रॉन स्पेसिफिक वैक्सीन लॉन्च करने का प्रयास कर रहे हैं। 



---------------
स्रोत और संदर्भ
Omicron booster shots are coming—with lots of questions

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें