फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा के पीले होने से लेकर पेट फूलने तक ये हैं वो लक्षण जो बताते हैं आपका लिवर हो रहा है खराब

Fri, 08 Nov 2019 09:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay
ज्यादातर लोगों को लगता है कि शराब के सेवन से लिवर खराब हो जाता है, लेकिन यह बात हर बार लागू नहीं होती है। आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं, फिर भी वो लिवर से संबंधित बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोग फैटी लिवर से ग्रस्त हो सकते हैं। इस स्थिति में लीवर में फैट जम जाता है,जिसके कारण आपका लिवर खराब हो सकता है। आइए जानते हैं लिवर खराब होने के मुख्य लक्षण कौन-कौन से हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेट में सूजन होना
पेट में सूजन होना इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब पेट की गुहा में द्रव में जमाव होना लगता है। शिथिल लिवर शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में असर्मथ होता है, जिससे पेट में पानी का जमाव होने लगता है। यही कारण है कि हमारे पेट में सूजन आने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुरुषों के स्तन बढ़ना 
बढ़े हुए स्तन के कई कारण हो सकते हैं , लेकिन उन कारणों में से एक फैटी लिवर है। अगर आपको यह महसूस होने लगे कि आपके स्तन बढ़ने लगे हैं तो एक बार डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। 

4 of 5
- फोटो : social media
पीली त्वचा होना 
अगर आपको आपकी त्वचा के रंग में बदलाव लगे या फिर आपकी त्वचा पीली होने लगे तो यह लिवर की बीमारी की एक समस्या है। लेकिन अगर आप फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं।त्वचा का रंग पीला होना आपके फैटी लिवर की ओर इशारा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्त वाहिकाओं बढ़ने लगती है
कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि हमारे शरीर में विषैल तत्व उत्पन्न होने लगते हैं। जिसके कारण हमारा लिवर सही ढंग से काम करने में असर्मथ हो जाता है। यही स्थिति रक्त वाहिकाओं को बढ़ाती है। जिसकी वजह से इसका असर शरीर के बाहरी त्वचा पर भी दिखने लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें