Liver Disease Prevention: आज के समय में फैटी लिवर एक बेहद आम समस्या हो गई है, जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। फैटी लिवर को लेकर अक्सर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां रहती हैं, जैसे कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ गलत खानपान से ही फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। लेकिन यह पूरा सच नहीं है, ये बात सच है कि फैटी लिवर होने के पीछे खानपान एक बड़ा कारण है, लेकिन कई अन्य जीवनशैली से जुड़ी आदतें भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
अगर लिवर में फैट की मात्रा 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ जाए, तो यह फैटी लिवर कहलाता है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि डाइट के अलावा और कौन-सी चीजें इस समस्या को जन्म देती हैं।