दानेदार खाद्य का पोषण
- फोटो : pixbay
बीन्स, चने और दाने
चौला फली, काले चने, भुने चने, मूंगफली, खड़े मूंग आदि एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और खनिज से भरपूर होते हैं। इन्हें अंकुरित करके खाएं, सलाद की ड्रेसिंग बनायें, भेल बना लें या सब्जी की तरह खाएं, इनसे आपको भरपूर फाइबर भी मिलता है। भुने चने छिलके सहित खाएं। ये सभी ऊर्जा का भंडार होते हैं और इनको चबाने में भी कैलोरीज खर्च होती है। साथ ही इनसे फैट्स कम मात्रा में मिलते हैं। कम से कम कैलोरीज में ये भरपूर पोषण देते हैं।