पेट पर बढ़ती चर्बी बहुत आम समस्या है, युवा हों या वयस्क सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। यह समस्या जरूर आम है लेकिन इसे हल्के में लेने की भूल न करें, अध्ययनों में बढ़े हुए वजन विशेषतौर पर पेट पर जमा चर्बी (बेली फैट) को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार माना गया है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय न किए जाएं तो भविष्य में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।
पेट पर चर्बी किन कारणों से बढ़ रही है इसे समझना भी बहुत जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब खान-पान, व्यायाम की कमी और तनाव जैसी स्थितियां मोटापा और बेली फैट का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा डॉक्टर इसे कुछ अंतर्निहित और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत के तौर पर भी देखते हैं।
क्या आप भी तोंद निकलने यानी बेली फैट की समस्या से परेशान हैं? आइए जानते हैं कि यह समस्या किन कारणों से हो सकती है?