फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: बस करिए ये एक उपाय, इन दिनों बढ़ती इन तीन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी सुरक्षा

Sat, 13 Jan 2024 08:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मास्क पहनने की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay
देश में इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का प्रसार तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कोरोना का ये वैरिएंट करीब 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 1000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस वैरिएंट की प्रकृति जिस प्रकार की है उससे चिंता बढ़ गई है।

कई देशों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक वहां कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कोरोना के साथ इन दिनों दिल्ली में ठंड और वायु प्रदूषण भी बड़ी समस्या बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी को सावधान करते हुए कहा है कि ठंड और वायु प्रदूषण की स्थिति ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है। सभी उम्र के लोगों में इसका जोखिम है, इसलिए सेहत का विशेष ख्याल रखें और बचाव के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : ANI
ठंड-प्रदूषण और कोरोना का खतरा

मसलन अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं तो इन दिनों तीन स्वास्थ्य समस्याएं आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ, भीषण ठंड के कारण होने वाली बीमारियां और वायु प्रदूषण से स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्या का खतरा। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इनसे बचाव कैसे किया जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों में इन तीनों समस्याओं का खतरा हो सकता है। इससे बचाव के लिए सबसे कारगर तरीका है, ज्यादा से ज्यादा समय घर-दफ्तर के भीतर बिताना। इस एक उपाय से न सिर्फ आप कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं, साथ ही ठंड और प्रदूषण से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर से भीतर रहना सुरक्षित - फोटो : iStock
इनडोर प्रदूषण भी कम करें

डॉक्टर्स कहते हैं, बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए घर के भीतर या ऑफिस में अधिक से अधिक समय बिताना लाभकारी है पर ध्यान रहे वहां पर वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था जरूर हो। वेंटिलेशन न होने से इनडोर प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है और ये आपमें कोरोना और श्वसन समस्याओं के जोखिमों को और भी बढ़ा सकती है।

सुनिश्चित करें जिस स्थान पर आपका अधिक समय बीत रहा है वहां हवा के आने-जाने की उचित व्यवस्था हो। 

4 of 5
कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनें - फोटो : Pixabay
मास्क पहनने की बनाएं आदत

हालांकि घर के भीतर रहना सभी के लिए संभव नहीं है। जो लोग फील्ड की जॉब करते हैं उन्हें दिन का अधिकतर समय घर-ऑफिस के बाहर गुजारना होता है। ऐसे लोगों के लिए डॉक्टर्स की सलाह है कि सबसे पहले ठंड से बचाव के लिए शरीर को अच्छी तरह से ढककर रखें। इसके साथ घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। मास्क के इस्तेमाल से न सिर्फ कोरोना के खतरे को कम करने में मदद मिलती है साथ ही हवा में मौजूद प्रदूषकों से भी ये सुरक्षित रखने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
मास्क के कई फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन दिनों घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत आवश्यक है। N95 जैसे प्रभावी मास्क हवा से प्रदूषकों को आसानी से फिल्टर करने में मदद करते हैं, साथ ही कोरोना के प्रसार को कम करने में भी इससे लाभ हो सकता है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब बनी हुई है जिसके कारण श्वसन रोग और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। इन सभी जोखिमों को कम करने में मास्क का इस्तेमाल करना बहुत लाभकारी हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें