फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क के फैब्रिक का भी है महत्व, इस तरह करें प्रभावशाली मास्क का चयन

Fri, 04 Dec 2020 04:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इस तरह करें सही मास्क का चयन - फोटो : पिक्साबे

कोरोनाकाल में तरह-तरह के मास्क का उपयोग करके हम सभी कहीं न कहीं मास्क विशेषज्ञ बन चुके हैं। हम अपनी त्वचा के अनुसार समझने लगे हैं कि कौनसा मास्क हमें तकलीफ पहुंचाएगा और कौनसा मास्क हम लंबे समय तक पहनकर रख सकते हैं। बाजार में विभिन्न मास्क उपलब्ध हैं और आए दिन कोई नया वाट्सअप फॉरवर्ड आ जाता है जो हमें बताता है कि कौनसा मास्क पहनना चाहिए। लेकिन मास्क का प्रकार, त्वचा, चयन यह सभी बातें उतना महत्व नहीं रखती जितना महत्व इस बात का है कि किस तरह के मास्क को पहनने से कोरोना संक्रमण फैलने की कितनी संभावनाएं हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए अलग-अलग मास्क की क्षमताओं के विषय में।

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 8
मास्क के कपड़े पर दें ध्यान - फोटो : Twitter@unimask

मास्क का फैब्रिक है महत्वपूर्ण
हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक यह स्पष्ट हुआ है कि संक्रमण को रोकने के लिए मास्क में किस कपड़े का इस्तेमाल हुआ है यह भी ध्यान रखने योग्य बात है। शोधकर्ताओं का कहना है कि विभिन्न स्वास्थ्य संगठन इन दिनों मास्क को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि मास्क में किस तरह के कपड़े का इस्तेमाल होना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 8
स्कार्फ नहीं है प्रभावशाली - फोटो : amar ujala

विशेषज्ञ की राय
जीरियाट्रिक इमरजेंसी सेंटर की निदेशक डॉ टेरेस अमातो का कहना है कि कोई भी मास्क हो यदि उसे पहना है तो वो कुछ हद तक सकंमण को रोकेगा ही। शोधकर्ताओं ने इसके मटेरियल को लेकर भी रिसर्च की है। सामान्य स्कार्फ और ऐसा सिंगल लेयर मास्क जिसका पुर्नउपयोग किया जा सकता है संक्रमण को रोकने में इतना प्रभावशाली नहीं है।

4 of 8
सूर्य की रोशनी में करें पहचान - फोटो : Pixabay

इस तरह करें पहचान
मास्क या स्कार्फ में उपयोग में लिया गया कपड़ा संक्रमण को रोकने में कितना प्रभावशाली है यह जानने के लिए एक सामान्य अभ्यास करके देखें। आप मास्क को धूप में देखें। मास्क को हाथ से पकड़ते हुए सूर्य और आंखों के बीच रखें। यदि मास्क या स्कार्फ से सूर्य को देखते वक्त सूर्य की किरणें मास्क के कपड़े पर थोड़ा बहुत भी चमक रही हैं तो ऐसा मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में इतना प्रभावशाली नहीं है।

विज्ञापन

5 of 8
सूती कपड़े का दो परत वाला मास्क है श्रेष्ठ - फोटो : instagram

घर पर बना मास्क
घर पर बनाए जाने वाले मास्क में सूती कपड़े से निर्मित दो परत वाला मास्क संक्रमण को रोकने में प्रभावशाली है लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि यह ढीला हो गया है तो फिर किसी काम का नहीं। रजाई बनाने के लिए उपयोग में लिया गए सूती कपड़े से बना मास्क भी श्रेष्ठ है।

विज्ञापन

6 of 8
सर्जिकल मास्क का न करें बार-बार उपयोग - फोटो : pixabay

सर्जिकल मास्क
शोध में सर्जिकल मास्क के फैब्रिक को भी संक्रमण रोकने के लिए अच्छा बताया गया है। अलग-अलग लेयर होने के कारण ये मास्क बेहतर है। परंतु ध्यान रखने योग्य बात यह है कि इस मास्क का एक ही बार प्रयोग करें। धो कर पुन: इस्तेमाल करने पर यह इतना प्रभावशाली नहीं होता है। 

विज्ञापन

7 of 8
कोन मास्क का प्लास्टिक है हानिकारक - फोटो : donutrobotics

कोन मास्क
कोन मास्क का उपयोग भी इन दिनों बहुत से लोग कर रहे हैं। इसे पहनने पर चेहरा अच्छी तरह से ढंक जाता है। लेकिन पिछले दो मास्क की तुलना में यह इतना अच्छा इसलिए नहीं है क्योंकि इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है जो कि असुविधा की स्थिति पैदा करता है। साथ ही प्लास्टिक पर कोरोना वायरस दो से तीन दिन तक ठहरता है।

विज्ञापन

8 of 8
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हैं एन 95 मास्क - फोटो : अमर उजाला

एन 95 मास्क
इस मास्क को लेकर लोगों में आजतक भी संशय बना हुआ है कि यह असरकारक है भी या नहीं। दरअसल एन 95 मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सक्षम है लेकिन हर कोई इसे पहन नहीं सकता क्योंकि सही तरीके से न पहनने पर इसमें थोड़े ही समय में सांस न ले पाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए इस मास्क को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें