फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आंखों का दर्द सिर्फ थकान नहीं, इन बीमारियों का भी हो सकता है संकेत

Sat, 26 Sep 2026 10:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंखों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। थकान, लंबे समय तक स्क्रीन टाइम, धूल, एलर्जी, चोट और संक्रमण से दिक्कतें हो सकती है हैं। दर्द के साथ लालिमा, खुजली या सूजन हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
विज्ञापन
1 of 5
आंखों में समस्या - फोटो : Adobe Stock
आंखें हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील अंग हैं और रोजमर्रा के लगभग हर काम में इनकी अहम भूमिका होती है। लेकिन लगातार स्क्रीन देखने, धूल-धुएं के संपर्क, एलर्जी, संक्रमण या आंखों पर पड़ने वाले ज्यादा दबाव के कारण इनमें परेशानी बढ़ सकती है। इसके कारण आपको आंखों में दर्द के साथ लालिमा, जलन, खुजली, सूजन या पानी आने जैसी शिकायतें हो सकती है।

कई बार आंखों का दर्द कुछ समय आराम करने के बाद ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या दर्द लगातार बना हुआ है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। 

आंखों में दर्द आमतौर पर थकान की वजह से हो सकता है, हालांकि कई मामलों में संक्रमण, चोट या किसी दूसरी आंखों की समस्या के कारण भी आपको दर्द का एहसास करा सकते हैं। इसलिए दर्द का कारण समझना और समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
आंखों में दर्द के बारे में जानिए - फोटो : Adobe Stock
पहले आंखों में दर्द के पीछे की आम वजहों को जानिए

आंखों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कंजेक्टिवाइटिस आंखों में दर्द और लालिमा की आम वजहों में से एक है। इसके अलावा आंख पर चोट लगने से भी दर्द शुरू हो सकता है। 

धूल, प्रदूषण और संक्रमण भी आंखों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ मामलों में आंखों में ड्राईनेस या एलर्जी के कारण भी जलन और सूजन बढ़ सकती है। इसलिए दर्द के साथ दिखाई देने वाले दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
स्क्रीन टाइम के नुकसान - फोटो : Adobe stock
स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा है खतरा

लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और दूसरी स्क्रीन का इस्तेमाल आंखों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। लगातार काम करने से आंखों में थकान, दर्द, जलन और सूखापन महसूस हो सकता है। 
 
  • इसी तरह बहुत तेज रोशनी या लंबे समय तक अंधेरे में रहने से भी आंखों पर तनाव बढ़ सकता है।
  • गर काम के दौरान लगातार आंखों में परेशानी होती है तो बीच-बीच में स्क्रीन से ब्रेक लेना जरूरी है। 
  • काम वाली जगह पर पर्याप्त रोशनी रखना और आंखों को आराम देने वाले उपाय करें।

4 of 5
आंखों की समस्याएं - फोटो : freepik.com
धूल और एलर्जी से भी बढ़ सकती है सूजन-दर्द

धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने या किसी एलर्जेन के कारण आंखों में जलन और सूजन हो सकती है। इसके साथ खुजली, लालिमा, पानी आने और दर्द जैसी शिकायत भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आंखों को बार-बार रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है।
 
  • आंखों को साफ रखने और जलन पैदा करने वाली चीजों से बचाव करें। अगर लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ने लगें तो समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों की समस्या - फोटो : Freepik.com
आंखों में इंफेक्शन को हल्के में न लें

आंखों को गंदे हाथों से छूने या रगड़ने से वायरस और बैक्टीरिया आंखों तक पहुंच सकते हैं। संक्रमण की शुरुआत में भी आपको लालिमा, हल्के दर्द, खुजली या आंखों से पानी आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।  इसलिए आंखों में संक्रमण के लक्षण दिखने पर खुद से दवा डालने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। 

आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें