राजधानी दिल्ली सहित देश के कई अन्य हिस्सों में कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इन दिनों संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। आई फ्लू की समस्या संक्रामक हो सकती है, इसके
एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने का खतरा होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों का निकट संपर्क बढ़ जाता है, ऐसे में बस-मेट्रो में सफर के दौरान आई फ्लू का खतरा बढ़ सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले लोगों को सुरक्षा को लेकर बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आई फ्लू मुख्यरूप से वायरल या बैक्टीरियल होता है। इसमें आंखों में लालिमा, खुजली, चिपचिपापन, दर्द की समस्या होती रहती है। इसे ठीक होने में एक या दो सप्ताह लग सकते हैं। इस संक्रमण का खतरा किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है इसलिए सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।