फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते वक्त रहें सावधान! अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उसमें भूल से भी न डालें ये चीजें

Tue, 12 May 2026 03:27 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Eye Care Tips: अगर आप नहीं चाहते कि आपकी आंखें खराब न हों, तो कुछ चीजें आंखों में डालने से बचें। ये चीजें लोग वर्षों से आंखों में डालते जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : AI
Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और जरूरी हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर लोग छोटी-मोटी समस्याओं जैसे जलन, लालिमा या सूखापन में घरेलू नुस्खों का सहारा ले लेते हैं। इंटरनेट और पुराने घरेलू सुझावों के आधार पर कई लोग बिना सोचे-समझे आंखों में अलग-अलग चीजें डाल देते हैं, जो कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

हम सभी को ये समझना चाहिए आंखों की स्किन बेहद नाजुक होती है और किसी भी गलत पदार्थ के संपर्क में आने पर इंफेक्शन, एलर्जी या गंभीर समस्या का खतरा बढ़ सकता है। 

डॉक्टरों के अनुसार आंखों की देखभाल में सावधानी बेहद जरूरी है और किसी भी तरह का प्रयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों को आंखों में डालना पूरी तरह से नुकसानदायक हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
 1. गुलाब जल

लोग मानते हैं कि गुलाब जल आंखों को ठंडक देता है, लेकिन बिना स्टरलाइज और मिलावटी गुलाब जल आंखों में जलन, इंफेक्शन और एलर्जी पैदा कर सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : इंस्टाग्राम
2. शहद

पुराने घरेलू नुस्खों में शहद को आंखों की सफाई के लिए बताया जाता है, लेकिन इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं जो आंखों में गंभीर संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

 

4 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : Freepil.com
3.  नींबू का रस

कई लोग “आंख साफ करने” के लिए नींबू का उपयोग करते हैं, लेकिन इसका एसिड आंखों की परत को जला सकता है और स्थायी नुकसान कर सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : Amar Ujala
4. कच्चा दूध

ग्रामीण इलाकों में इसे ठंडक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद बैक्टीरिया आंखों में सूजन और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
5. एलोवेरा जेल 

एलोवेरा को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सीधे आंखों में डालने से चिपचिपाहट, जलन और संक्रमण हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें - फोटो : freepik
6. पत्तियों/जड़ी-बूटियों का रस

नीम, तुलसी या अन्य पौधों का रस आंखों में डालने की पुरानी आदत है, लेकिन बिना स्टरलाइज यह आंखों में कीटाणु पहुंचा सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
अगर आंखों को सुरक्षित रखना है तो उनमें भूल से भी न डालें ये चीजें
 जरूरी सलाह
 
  • आंखों में कुछ भी डालने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है
  • केवल स्टरलाइज्ड आई ड्रॉप्स ही सुरक्षित हैं
  • घरेलू नुस्खों पर आंखों में प्रयोग न करें

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें