Effects of Stress on Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, मानसिक तनाव एक ऐसी समस्या बन गई है जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को 'साइलेंटली' प्रभावित कर रही है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक अपेक्षाएं हमें लगातार तनाव में रखती हैं। यह तनाव सिर्फ दिमागी परेशानी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है।
जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन शरीर को 'लड़ो या भागो' (फाइट ऑर फ्लाइट) मोड में डाल देते हैं। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो इसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिलता है। ज्यादातर लोग इन शारीरिक बदलावों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अधिक मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है।